प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित

  • Post By Admin on Dec 27 2024
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा जिले के 20 प्रखंडों के गांव-गांव में स्वर्णिम भारत के नवनिर्माण की ईश्वरीय योजना के प्रचार-प्रसार हेतु पिछले 4 वर्षों से निरंतर सेवा कार्य किए गए। इस सेवा का लक्ष्य जिले के हर प्रखंड में जन-जन तक ज्ञान और राजयोग का संदेश पहुंचाना था।

इस वर्ष, शेष बचे चार प्रखंडों की सेवा संपन्न होने के साथ ही यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ। सेवा संपन्न होने पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन सभी भाई-बहनों का सम्मान करना था जिन्होंने इस महान कार्य में अपनी भागीदारी निभाई थी।

जिन लोगों ने संदेश-पत्रों के माध्यम से परमात्म संदेश पहुंचाया, प्रदर्शनी में मार्गदर्शन किया या किसी अन्य तरीके से इस सेवा में योगदान दिया। उन्हें तिलक, पाग और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें ईश्वरीय सौगात भी भेंट की गई और उनकी सेवा की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण भाई ने किया। इसके अलावा, सविता बहन, कुंदन बहन और ओम प्रकाश भाई ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को ब्रह्मा भोजन भी कराया। जिससे कार्यक्रम में और भी आध्यात्मिक समृद्धि आई।

सम्मानित होने वाले प्रमुख भाई-बहनों में पूसा से मनोज भाई, उमेश भाई, दलसिंहसराय के जयजयराम भाई, विजय भाई, ओमेगा भाई, विनोद भाई, रोसड़ा से दिनेश भाई, भोला भाई, अशोक भाई, रंजना माता, ताजपुर से लाल बहादुर भाई, मनोज भाई, सूरज भाई, खानपुर से संजीव भाई, शंकर भाई और चिरंजी भाई शामिल थे।