कांग्रेसी अभिषेक रंजन को श्रद्धांजलि 

  • Post By Admin on Jul 13 2024
कांग्रेसी अभिषेक रंजन को श्रद्धांजलि 

मुजफ्फरपुर: बरूराज प्रखंड के विष्णपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी अभिषेक रंजन के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि अभिषेक रंजन हमेशा संघर्षशील और जुझारू कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।

शोक व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस प्रवक्ता समीर कुमार, महताब आलम सिद्दकी, मुकेश त्रिपाठी, विजय यादव, कौशल किशोर चौधरी, जुही प्रितम, कुणाल सहाय, विकास कुमार टुल्लु, महेन्द्र श्रीवास्तव, त्रिभुवन पटेल, दिलीप चौधरी, सुमन ओझा, रितेश सिन्हा, सविता श्रीवास्तव, मोजक्कीर रहमान, और सुरेश चन्द्रवंशी आदि उपस्थित थे।