मुजफ्फरपुर : गुरुवार को आरबीबीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कॉलेज की प्राचार्य, डॉ. ममता रानी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने इस अवसर पर कहा, "स्वामी विवेकानंद के विचार हमारे लिए अमूल्य हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने शिकागो धर्म परिषद में सनातन धर्म के मूल तत्वों को विश्व के सामने रखा, उनके संदेश युगों-युगों तक मार्गदर्शन करते रहेंगे।"
इस कार्यक्रम में डॉ. रेणुबाला, डॉ. नूपुर वर्मा, डॉ. रेशमा सिंह, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. सुनीता कुमारी और प्रो. अंजू सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर स्वामी विवेकानंद को नमन किया। कार्यक्रम में लगभग 60 छात्राओं ने भाग लिया।




















