पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

  • Post By Admin on Dec 17 2024
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

कटिहार : पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बीते मंगलवार को कटिहार सदर अस्पताल में सिविल सर्जन, चिकित्सा उपाधीक्षक, सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक एवं अन्य चिकित्सकों के साथ बैठक कर अस्पताल का निरीक्षण किया।

साथ ही कर्मचारियों के कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मातृ-शिशु सदन में इलाजरत गर्भवती महिलाओं की देखभाल और प्रसव गृह में महिला चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मातृ-शिशु सदन में देखभाल पर ध्यान

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल के मातृ-शिशु सदन में इलाजरत गर्भवती महिलाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और प्रसव गृह में समय पर महिला चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिकित्सा उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि मरीजों और उनके परिजनों से सौम्यता से पेश आएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिकायत मिली, तो सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से जुड़ी दिशा-निर्देशों में बदलाव

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में काम कर रहे मीडिया कर्मियों से संबंधित पहले दिए गए निर्देशों में बदलाव की बात की। उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया के माध्यम से कमियों को उजागर कर अस्पताल में सुधार करने का अवसर देती है और मीडिया को बेहतर कार्य करने का मौका मिलना चाहिए।

अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

कटिहार सदर अस्पताल में हाल ही में हुई कुछ घटनाओं को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। इन घटनाओं से कटिहार वासियों को गहरा आघात पहुंचा था। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही ना बरती जाए और ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कटिहार वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कटिहार वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, यह उनका दृढ़ संकल्प है। अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावी, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण हों, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के इलाज का लाभ उठा सकें।

इस निरीक्षण के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल के कार्यकुशलता और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर कई सुधारात्मक कदम उठाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। जिससे आगामी समय में कटिहार अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।