दिव्यांगों के उत्थान के लिए समर्पित शांति मुकुल को मंत्री दिलीप जायसवाल का मिला प्रोत्साहन

  • Post By Admin on Jun 19 2026
दिव्यांगों के उत्थान के लिए समर्पित शांति मुकुल को मंत्री दिलीप जायसवाल का मिला प्रोत्साहन

मुजफ्फरपुर : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री तथा मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के मुजफ्फरपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी शांति मुकुल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान मंत्री डॉ. जायसवाल ने शांति मुकुल द्वारा दिव्यांगजनों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण और सेवा भाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवी समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री ने शांति मुकुल के जज्बे को प्रेरणादायी बताते हुए उनके भविष्य के सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि शांति मुकुल जैसे कर्मठ समाजसेवी सरकार और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम योगदान देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।