मतदान का दूसरा चरण : वोटिंग पर पड़ रही गर्मी की मार

  • Post By Admin on Apr 25 2024
मतदान का दूसरा चरण : वोटिंग पर पड़ रही गर्मी की मार

पटना : बिहार में लोकसभा के पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी पारा चरम पर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के दिन किशनगंज, कटिहार व पूर्णिया में पारा 42 डिग्री पहुंच सकता है। भागलपुर व बांका में 44 डिग्री तक जा सकता है। इसका असर बुधवार से दिखने लगा है। पूर्णिया में लू चल रही। यहां पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री तो बांका का 42 डिग्री है। किशनगंज का अधिकतम तापमान 38 और कटिहार का 39.6 डिग्री है। गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली। सबसे ज्यादा गर्म शेखपुर रहा। शेखपुर का तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 29 अप्रैल तक 19 जिलों में लू अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकती है।