ग्लेशियर के पिघलने से समुन्द्र का बढ़ा जलस्तर, दुनिया डूबने की कगार पर

  • Post By Admin on Apr 24 2024
ग्लेशियर के पिघलने से समुन्द्र का बढ़ा जलस्तर, दुनिया डूबने की कगार पर

ग्लेशियर के पिघलने से समुन्द्र के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण धरती का समुन्द्र में डूबने का खतरा मंडरा रहा है। समुन्द्र के बढ़ते जलस्तर के खतरों को आपने जरूर भापा होगा। लेकिन आज मैं आपको आगामी आने वाले खतरों से रूबरू कराना चाहता हूँ। जिस गति से ग्लेशियर के पिघलने के फलस्वरूप समुन्द्र के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। अगर ऐसे ही सिलसिला चलता रहा तो एक दिन पूरी धरती समुन्द्र में समां जाएगी।

अब आप के मन में यह सवाल आएगा कि आखिर समुन्द्र का जल बढ़ क्यों रहा है? आपने कई फोटो एवं वीडियो के माध्यम से देखे होंगे की बड़े-बड़े ग्लेशियर टूटकर गिर जाते है। यही ग्लेशियर का पिघलना प्राकृतिक आपदा का संकेत देता है। वैसे तो बहुत सारे ऐसे कारक है जो प्राकृतिक आपदा के घोतक है, जैसे- भूकम्प, बाढ़-बारिश ये सभी किसी खास क्षेत्रों को प्रभावित करते है, सर्दी भी आप सह सकते है, गर्मी भी आप से सहा जा सकता है, लेकिन समुन्द्र के बढ़ते जल स्तर एक बड़े आपदा को जन्म देती है।

 वैज्ञानिक अनुसन्धान केंद्र इसरो ने एक रिपोर्ट जारी किया जिनमे उन्होंने बताया की बीते कुछ सालों एवं आने वाले कुछ सालों में हिमालय की झीलों एवं जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जो धरती के डूबने का कारण बन सकती है।