मतदान के दूसरे चरण में पूर्णिया पर टिकी सबकी निगाहें

  • Post By Admin on Apr 25 2024
मतदान के दूसरे चरण में पूर्णिया पर टिकी सबकी निगाहें

पूर्णिया : लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार की सुबह 7 बजे शुरू होगा। बिहार के 5 लोकसभा सीटों- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में वोटिंग होगी। 

पूर्णिया सीट पर सबकी नजर है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला तय है। पूर्णिया सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। यहां से जेडीयू ने 2 बार सासंद रहे संतोष कुशवाहा को फिर मौका दिया है, वहीं आरजेडी ने साल 2000 में पहली बार निर्दलीय विधायक रही बीमा भारती को मौका दिया है। वहीं, निर्दलीय से पप्पू यादव ने नामांकन किया है। उनके मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 

तीसरे चरण में 50 उम्मीदवारों के लिए 9322 मतदान केंद्र पर 93,96,298 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसमें 48,81,437 पुरुष, 45,14,555 महिला व 306 थर्ड जेंडर हैं। इन सीटों के लिए बुधवार की शाम प्रचार समाप्त हो गया। गुरुवार को डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम के साथ चुनाव कर्मी जाएंगे। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।