रेड रिबन रन मैराथन का हुआ आयोजन 

  • Post By Admin on Jul 09 2024
रेड रिबन रन मैराथन का हुआ आयोजन 

मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में "रेड रिबन रन मैराथन" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने पांच किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौड़ में कुल दस छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

जज के रूप में डॉ. अनुराधा पाठक, डॉ. राजीव कुमार और डॉ. राकेश कुमार सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पयोली ने बताया कि मैराथन के लिए चयनित छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे। जिला स्तरीय आयोजन में चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय मैराथन में हिस्सा लेंगे।

प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने मैराथन के लिए चयनित सभी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। चयनित छात्रों में लाभ कुमार, ऋषभ कुमार, अभिषेक कुमार, प्रणव प्रताप आर्य और छात्राओं में सृष्टि प्रसून, पूजा कुमारी, अंशु कुमारी, पूजा रानी, खुशी कुमारी, और अंजली कुमारी शामिल हैं। कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी मैराथन के लिए चयनित छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।