मुजफ्फरपुर : मंगलवार को इनरव्हील क्लब पुष्पांजलि और इनरव्हील क्लब मैत्री मुजफ्फरपुर का संयुक्त इंस्टालेशन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में इनरव्हील क्लब पुष्पांजलि की अध्यक्ष के रूप में मिस आरती कुमारी उर्फ प्रीति और इनरव्हील क्लब मैत्री की अध्यक्ष के रूप में निशा कुमारी ने अपने-अपने क्लब का नया साल का भार संभाला।

इस वर्ष का एसोसिएशन गोल सेलिब्रेट और इंटरनेशनल गोल 'रीच एंड इंस्पायर' है, जिस पर पूरे वर्ष काम करने का संकल्प लिया गया। समारोह में मिसेज बिहार फर्स्ट रनर अप रीतिका दरबारी, जो इनरव्हील क्लब पुष्पांजलि की एग्जीक्यूटिव मेम्बर हैं, को भी सम्मानित किया गया।

पुष्पांजलि क्लब की ओर से 101 कॉपी और 101 स्टेशनरी किट को मुक्तिधाम में चल रहे स्कूल में वितरित करने के लिए मुख्य अतिथि पीडीसी पूनम ठाकुर द्वारा दिलवाया गया। पूनम ठाकुर ने समारोह में इनरव्हील गोल्स को कैसे हासिल करना है, इस पर विस्तार से बताया।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रीति, निशा, नमिता, सुमिता, मेनका, सुधा प्रसाद, आत्रेयी, अपर्णा, पूजा, सिल्की, कोमल, चाँदनी, रौशनी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर आने वाले वर्ष के लिए अपने संकल्प और योजनाओं पर चर्चा की और क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का वादा किया।