मुजफ्फरपुर : ग्राम विचार मंच, मुजफ्फरपुर बिहार ने जन आंदोलन का राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम) के तहत श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मुशहरी पूजा कुमारी की मनमानी के खिलाफ बुधवार से मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की है।

ग्राम विचार मंच ने छह सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:

मुशहरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता को बर्खास्त किया जाए। हरे भरे पेड़ चोरों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हरे भरे पेड़ की लकड़ी को बरामद किया जाए।
थाना प्रभारी और अपराधियों से जान माल की सुरक्षा की गारंटी दी जाए। मुशहरी थाना कांड संख्या 123/124 के तहत फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। मुशहरी थाना में शराब माफिया और अपराधियों के गठजोड़ को खत्म किया जाए।

इस अनशन और विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों में संतोष कुमार ठाकुर, राजकुमार सहनी, सरस्वती देवी, सुलताना खातून, संजू देवी, आनंद पटेल, कठपुतली कलाकार सुनील सरला, फिरोज अहमद, मोहम्मद हैदर अली, सुदामा देवी, मंजू देवी, सुनैना देवी, सुरजी देवी, फेकनी देवी, इंदु देवी, समिमा बीबी, जैबुल खातून, समीना खातून, मीणा देवी, वीणा देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, महमूदा खातून, चंदर देवी, जिरिया देवी, देवन्ति देवी, सुमित्रा देवी, रीता देवी, रानी देवी, लालती देवी, गौनी देवी, सीमा देवी, रेनू देवी, लक्ष्मी देवी, पंकज कुमार, सकला देवी, शिव कुमार देवी, पिंकी देवी, अनीता देवी, सीता देवी, जयकल देवी शामिल हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि वे तब तक अनशन पर बैठे रहेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती। वे प्रशासन से इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।