पेन्ट ब्रश से खिंचा सशक्त भारत का चित्र

  • Post By Admin on Sep 29 2023
पेन्ट ब्रश से खिंचा सशक्त भारत का चित्र

सीकर: शेखावाटी साहित्य संगम के पहले दिन, सीकर और आसपास के विभिन्न विद्यालयों में 'सशक्त भारत' थीम पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की प्रभारी दीपिका शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 13 विद्यालयों के 85 छात्रों ने भाग लिया, जहाँ कनिष्ठ वर्ग की कक्षा छह से आठ और वरिष्ठ वर्ग की कक्षा नौ से बारह के छात्र शामिल रहे।

छात्रों ने 'सशक्त भारत' थीम पर आधारित अपने भावनाओं को सुंदर चित्रों के रूप में प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने G20, पर्यावरण, स्वच्छ भारत, सामाजिक समरसता, सर्व धर्म समभाव, शास्त्रीय नृत्य, आदि विषयों पर पोस्टर बनाए। इसके लिए उन्हें दो घंटे की समय सीमा दी गई।

निर्णायक परिषद में शामिल संगीता सुंडा, सहायक आचार्य, फतेहपुर राजकीय महाविद्यालय, रक्षा दोदराजका, अधिवक्ता परिषद की उपाध्यक्ष, सीकर, और अभिलाषा जोशी, हिन्दी व्याख्याता, कृष्णा महाविद्यालय, सीकर, इस प्रतियोगिता के पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर प्राची, द्वितीय स्थान पर योगिता, और तीसरे स्थान पर कनक जांगिड़ रही। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर पलक कुमावत, द्वितीय स्थान पर चारु माथुर, और तीसरे स्थान पर सिद्धि सोढानी रही।