साहित्यकार अनिल कुमार द्वारा लिखित रचना अद्विका काव्यामृत का लोकार्पण

  • Post By Admin on Aug 31 2024
साहित्यकार अनिल कुमार द्वारा लिखित रचना अद्विका काव्यामृत का लोकार्पण

वैशाली : पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के चकगुलामुद्दीन हाई स्कूल के सभागार में "राजकीय अध्यापक सम्मान 2023" से सम्मानित साहित्यकार अनिल कुमार द्वारा लिखित रचना 'अद्विका काव्यामृत' का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल थे। उनके साथ जदयू जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, किसान प्रकोष्ठ के त्रिविक्रम कुमार, सुनील कुमार, प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह, प्रेम कुमार निषाद, जिला परिषद सदस्य मनोज ठाकुर, पूर्व मुखिया इंद्रजीत सिंह, सरपंच रीता ठाकुर, पत्रकार कौशल किशोर सिंह, शिक्षक वशिष्ट बाबू, चंद्रशेखर पटेल, और बलवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अनिल कुमार की पुस्तक का लोकार्पण हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक, विद्यालय के शिक्षकगण, और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध शिक्षक रत्नेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूल माला और अंगवस्त्र देकर किया गया।

अपने संबोधन में विधायक श्री पटेल ने अनिल कुमार की पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इस रचना में समाज में फैली कुरीतियों को उजागर किया गया है और परिवर्तन के लिए जोर दिया गया है। उन्होंने बाल विवाह की निंदा की और कहा कि इस पुस्तक में कई ऐसे बिंदु हैं जो समाज में महान परिवर्तन लाने में मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इस पुस्तक से समाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे।