मुजफ्फरपुर : जिले के भगवानपुर क्षेत्र में आज एक भव्य समारोह के बीच ‘होटल सुगंध इन’ का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा समेत कई समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। समारोह में अतिथियों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया।

होटल निदेशक सुगंध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस होटल में 36 कमरे, दो बैंक्वेट हॉल और एक आधुनिक रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि होटल का उद्देश्य आमजन को कम कीमत में बेहतर और सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है, ताकि सीमित बजट में भी लोग इसका लाभ ले सकें।

उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से साहित्यकार डॉ. संजय पंकज, अमर बाबू, सावन पांडेय, किशलय किशोर, राजेश चौधरी, डॉ. अविनाश तिरंगा, राजेश शाही, राजीव कुमार, प्रेम भूषण, सोनू सिंह समेत सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान मेहमानों ने होटल परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। स्थानीय जनता में होटल के उद्घाटन को लेकर उत्साह देखा गया और इसे क्षेत्र की प्रगति की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।