भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस ने शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

  • Post By Admin on Jan 27 2023
भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस ने शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

रायपुर : राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की. गुरूवार को शुरू हुई यह पदयात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों के हर एक बूथ तक जाएगी. 'हाथ से हाथ जोड़ो' यात्रा की शुरुआत राजधानी रायपुर से की गई. राज्य के 307 ब्लॉक संगठनों में एक साथ 'हाथ से हाथ जोड़ो' पदयात्रा की शुरुआत की गई. पहले दिन लगभग तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा की गई. यह पदयात्रा दो महीने तक चलेगी.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर होने वाली 'हाथ से हाथ जोड़ो' पदयात्रा में प्रदेश स्तरीय नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबंधता लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

इस पदयात्रा में केंद्र सरकार की आठ वर्ष की नाकामी, गिरती अर्थव्यवस्था ,बेरोजगारी , ईंधन की बढ़ती कीमतों के साथ भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्रों का भी पोल खोल दिया जाएगा. 'हाथ से हाथ जोड़ो' पदयात्रा पर्यवेक्षक अरुण कुमार ने कहा कि इस यात्रा के माधयम से हर घर तक पहुंचना है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के लोगों के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है.

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गाँधी ने ,भारत जोड़ो यात्रा, के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का सन्देश दिया है. उसको हम इस यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हर गांव और बूथ तक पहुचाएंगे. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे और यात्रा के समापन पर विशाल रैली होगी.