लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के गरसंडा गाँव में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत एक कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावा योग्य निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन भी करवाया गयाl कैम्प का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों और लाभों के बारे में जागरूक करना था। इसमें श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गईl

इस कैम्प के आयोजन से श्रमिकों को अपने अधिकारों और लाभों के बारे में जानकारी मिली और वे अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं।