लखीसराय : पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से संबद्ध युवा स्वाभिमान न्यास परिषद की ओर से लखीसराय के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व में प्रोन्नति दी गई है। पटना स्थित लव कुश मार्केट सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय प्रभारी राकेश भैया ने यह घोषणा की।

कार्यक्रम में लखीसराय के पतंजलि जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार भारती को उनकी सक्रियता और योगदान के लिए सम्मानित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं, ज्वाला को जिला कार्यकारी सचिव का दायित्व सौंपा गया। दोनों को फूलमाला पहनाकर और शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पतंजलि परिवार लखीसराय के जिला संरक्षक डॉ. कुमार अमित, राधे हॉस्पिटल के निदेशक, संगठन मंत्री प्रो. मनोरंजन कुमार, मनीष कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी।

पतंजलि परिवार ने आशा जताई कि दोनों कार्यकर्ता संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।