राजनीति समाचार
- Post by Admin on Sep 04 2025
पटना : इंडिया ब्लॉक गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। उनका स्वागत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया। इस अवसर पर सियासी माहौल के बीच उनके स्वागत ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा को जन्म दिया। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा बुलाया गया बिहार बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा। दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एनडीए के महिला मोर्चा द्वारा पांच घंटे तक आयोजित इस बंद को आम नागर read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
मोतिहारी : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "इस read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
लखीसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के अपमान के विरोध में लखीसराय जिले में एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद पूरी तरह सफल रहा। एनडीए के आह्वान पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के प्रमुख बाजार बंद रहे और जनता ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री के अपमान से आहत जनत read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
लखीसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जिला परिषद लखीसराय ने एनडीए के बिहार बंद को लखीसराय में पूरी तरह सुपर फ्लॉप करार दिया। पार्टी ने कहा कि जनता ने बंद समर्थकों का कोई समर्थन नहीं किया और अपने विरोध और जागरूकता का परिचय दिया। भाकपा ने सवाल उठाए कि मणिपुर में माताओं के निर्वस्त्र घुमाए जाने की शर्मनाक घटना पर अब तक जवाब क्यों नहीं दिया गया। साथ ही बिहार विधानसभा म read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
अरवल : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत आज अरवल के कुर्था विधानसभा क्षेत्र में किंजर हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में पहुंचे। जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एनडीए के बिहार बंद को बेअसर बताया और जनता की भारी उपस्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है। प्रशांत किशोर ने कहा कि एन read more
- Post by Admin on Sep 03 2025
सासाराम : बिहार में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इस बीच, जन सुराज के सूत्रधार और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में अपने संभावित भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि अभी तक उन्होंने चुनाव लड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक कोई फ़ाइनल read more
- Post by Admin on Sep 03 2025
लखीसराय : बुधवार को जिला अतिथि गृह, लखीसराय में एनडीए गठबंधन की ओर से आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी के प्रति कांग्रेस एवं राजद नेताओं द्वारा किए गए अपमानजनक बयानों के विरोध में “माँ का अपमान, बिहार बंद” का read more
- Post by Admin on Sep 02 2025
जमुई : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को जमुई के श्रीकृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित किया। सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। पीके ने कहा कि इंडी गठबंधन और भाजपा के नेता एक-दूसरे को गाली देने में व्यस read more
- Post by Admin on Sep 01 2025
सीतामढ़ी : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को सीतामढ़ी के बाजपट्टी में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में भाजपा और राजद दोनों दलों पर जोरदार हमला बोला। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने संजय जायसवाल के लीगल नोटिस को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और कई बड़े वादे भी किए। सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने भाजपा सांसद संजय जायसवा read more