मुजफ्फरपुर : लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मुजफ्फरपुर से भाजपा के समर्थित उम्मीदवार राजभूषण चौधरी निषाद एवं निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार ने पर्चा दाखिल किया।

बता दें कि मुजफ्फरपुर से एनडीए गुट भाजपा ने राजभूषण चौधरी निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। एवं अपना पूर्ण समर्थन दिया है। निर्दलीय से लड़ रहे संजय कुमार ने भी अपना पर्चा दाखिल किया है। दोनों उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ आरओ कार्यालय पहुंच पर्चा दाखिल किया। जिसके दौरान भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में बिहार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा एवं कपिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा की मौजूदगी रही। निर्वाचन अधिकारी एसी राजस्व संजीव कुमार के सामने 4 सेट में नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी ने शपथ पत्र अधिकारी के समक्ष विलम्ब से जमा करने की बात कही।