पेपर लीक पर प्रशांत किशोर का हमला, शिक्षा मंत्री ही माफिया हों तो कैसे रुकेगा पेपर लीक

  • Post By Admin on Aug 28 2024
पेपर लीक पर प्रशांत किशोर का हमला, शिक्षा मंत्री ही माफिया हों तो कैसे रुकेगा पेपर लीक

पटना : जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने पेपर लीक की घटनाओं पर सरकार को घेरते हुए तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सभी परीक्षा पेपर में धांधली की खबरें आ चुकी हैं, और इसलिए पेपर लीक होना अब कोई नई बात नहीं है। उनकी राय में, सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पूरी पारदर्शिता के साथ एक भी पेपर कराए, तभी यह मुद्दा समाधान की ओर बढ़ेगा।

प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया कि जब शिक्षा मंत्री खुद पेपर लीक करने वाले माफिया होते हैं, तो पेपर लीक को रोकना असंभव है। उन्होंने यह भी कहा कि कई नेताओं के खुद के कोचिंग संस्थान हैं, जिससे इस तरह की व्यवस्था में पेपर लीक होना स्वाभाविक है।

किशोर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक हुए सभी पेपर लीक मामलों में कुछ ही दोषियों को सजा मिली है, और जिन लोगों को दोषी ठहराया गया है, उनके सत्ता में बैठे नेताओं के साथ करीबी रिश्ते हैं।