कांग्रेस ने जितेन्द्र मंडल और हरिनारायण राम को पार्टी से किया निष्कासित
- Post By Admin on Jul 08 2024

मुजफ्फरपुर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने जितेन्द्र मंडल और हरिनारायण राम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
अरविंद कुमार मुकुल ने बताया कि पिछली लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय निषाद के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जितेन्द्र मंडल को और वैशाली लोकसभा से इण्डिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर हरिनारायण राम को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
मुकुल ने कहा, "इन दोनों नेताओं के पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण उन्हें छह साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।"
इस कार्रवाई को पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक कड़ा कदम बताया है।