केरल चुनाव 2026 : भाजपा की दूसरी सूची जारी, 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित
- Post By Admin on Mar 19 2026
तिरुवनंतपुरम : केरल में आगामी 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 39 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को अंतिम रूप दिया गया। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री Narendra Modi, रक्षा मंत्री Rajnath Singh और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जारी सूची के अनुसार, कासरगोड से अश्विनी एम.एल., कलियास्सेरी से ए.वी. सनिल कुमार और तलिपरम्बा से एन. हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है। धर्मदाम से के. रंजीत और थलास्सेरी से ओ. निधीश को टिकट दिया गया है, जबकि कुतुपरम्बा से एडवोकेट शिजीलाल और मट्टनूर से बीजू एलक्कुझी को मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा कालपेट्टा से प्रशांत मलवयाल, कोंडोट्टी से पी. सुब्रह्मणियन और एरनाड से एडवोकेट एन. श्रीप्रकाश को उम्मीदवार बनाया गया है। मंजेरी से पद्मश्री एम., पेरिंथलमन्ना से के.पी. बाबूराज और मंकडा से लिजॉय पॉल को टिकट मिला है।
मलप्पुरम से अश्वथी गुप्ता कुमार और वेंगारा से जयकृष्णन वी.एन. को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि वल्लिक्कुन्नु से एम. प्रेमन मास्टर और तिरुरंगडी से रिजू सी. राघव चुनाव लड़ेंगे।
इसी तरह तनूर से दीपा पुजक्कल, तिरुर से के. नारायणन मास्टर और थावनूर से वी. उन्नीकृष्णन मास्टर को टिकट दिया गया है। त्रिथला से रवि थेलेथ और पट्टाम्बी से एडवोकेट पी. मनोज को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
अनुसूचित जाति आरक्षित सीटों में कोंगड से रेनू सुरेश और तरूर से सुरेश बाबू को टिकट मिला है। चित्तूर से प्रनेश राजेंद्रन और अलाथुर से के.वी. प्रसन्न कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।
गुरुवायूर से एडवोकेट बी. गोपालकृष्णन, वडक्कनचेरी से टी.एस. उल्लास बाबू और ओल्लूर से बिजॉय थॉमस को मैदान में उतारा गया है। नट्टिका (एससी) से सी.सी. मुकुंदन और पुडुक्कड से ए. नागेश को भी टिकट दिया गया है।
इसके साथ ही अलुवा से एम.ए. ब्रह्मराज, परवूर से वत्सला प्रसन्न कुमार और एर्नाकुलम से पी.आर. शिवशंकर चुनाव लड़ेंगे। चंगनाश्शेरी से बी. राधाकृष्णन मेनन और अलाप्पुझा से एम.जे. जॉब को उम्मीदवार बनाया गया है।
अंत में अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन, कुंडारा से डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन और कोल्लम से डॉ. एन. प्रताप कुमार को टिकट देकर भाजपा ने चुनावी रणनीति को और धार देने का प्रयास किया है।
भाजपा की इस दूसरी सूची के जारी होने के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।