भाजपा छोड़कर जन सुराज में हुए शामिल कल्याणपुर के 150 लोग
- Post By Admin on Dec 12 2024

मोतिहारी : बिहार में जन सुराज पार्टी के प्रति लोगों का झुकाव तेजी से हो रहा है. जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर की कार्यशैली एवं बिहार के विकास को लेकर स्पष्टवादी दृष्टिकोण से प्रभावित लोग लगातार उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इसी कड़ी में जन सुराज प्रदेश कार्यवाहक समिति के सदस्य सुबोध कुमार तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को राजधानी पटना के शेखपुरा हाउस पहुंचे कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के 150 लोगों ने भाजपा छोड़कर प्रशांत किशोर के समक्ष जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
भाजपा छोड़कर जन सुराज में आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की फौज के सहयोग से जन सुराज पार्टी 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार में सत्ता के साथ ही व्यवस्था परिवर्तन करेगी.
भाजपा छोड़कर जन सुराज में शामिल होने वाले लोगों में मुकेश कुमार सिंह, दारोगा कुंअर, वकील प्रसाद सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार पंडित, राजेश्वर ठाकुर, गुड्डू तिवारी, गुलशन सिंह, रामबाबू सहनी, मेराज हुसैन,राजकुमार प्रिंस,राजन तिवारी,नारायण साह, मंजय कुशवाहा,उमेश साह, रमण कुमार तिवारी,रविन्द्र कुमार दास,मनोज कुमार दास, सुभाष तिवारी,दुर्गा भगत, सोनू कुमार तिवारी एवं डॉ मनीष सहित अन्य लोग शामिल हैं.
इस मौके पर जन सुराज के पूर्वी चंपारण जिला प्रभारी सह सेवानिवृत प्रशासनिक पदाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, जन सुराज के जिला कार्यालय संयोजक अरुण तिवारी एवं जन सुराज प्रदेश कार्यवाहक समिति के सदस्य सुबोध कुमार तिवारी सहित कई अन्य जनसुराजी मौजूद थे.