ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 12,202 चीज़े में से 9,571-9,580 ।
विश्व किडनी दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण
  • Post by Admin on Mar 14 2024

लखीसराय : पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन हेतु अनिवार्य है। इसके बिना मानव जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि मानव अपने स्वार्थ के लिए धन, संपदा, हीरा, जवाहरात, चाँदी, सोना का संचय और महल का निर्माण करते हैं। परन्तु यदि मानव अस्वस्थ है तो उनके लिये धन-दौलत व्यर्थ महसूस होने लगता है। तब वे पछताते हैं कि "मैंने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया।&   read more

जिले के 6 केन्द्रों पर अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा
  • Post by Admin on Mar 14 2024

लखीसराय : बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के निर्देशानुसार अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को निर्धारित है। इसके लिए जिले में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज, केआरके उच्च विद्यालय, पुरानी बाजार उच्च विद्यालय, महिला विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय और श्री रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय बालगुदर शामि   read more

चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना युवक को पड़ा मंहगा, हुई गिरफ्तारी
  • Post by Admin on Mar 14 2024

लखीसराय : मंगलवार को आरपीएफ सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से समय 21.33 बजे सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 22347 अप (वंदे भारत एक्सप्रेस) पर बड़हिया के आस-पास पत्थर चला है। गाड़ी में आरक्षी उमेश कुमार दुबे के साथ आरपीएसएफ के जवान जसीडीह से पटना तक मार्गरक्षण ड्यूटी में थे। उपरोक्त जानकारी देते हुए अरविंद कुमार सिंह, निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ किउल ने बताया कि सूचना का सत्यापन और आवश्यक कार्   read more

दो महिला धंधेबाज गिरफ्तार, 22 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त
  • Post by Admin on Mar 14 2024

लखीसराय : स्थानीय उत्पाद टीम ने दो महिला धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही कुल 22 लीटर अवैध देशी महुआ चुलाई शराब भी जब्त की है। वहीं, तीन पीने वाले को भी पकड़ने में सफलता पाई है। इस बात की जानकारी साझा करते हुए उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि जिले के चानन थाना क्षेत्र के धनवह मुसहरी से राजकुमार मांझी की पत्नी चिंता देवी को 13 लीटर के साथ जबकि हलसी थाना क्षेत्र के ब   read more

तीन शराब भट्ठी ध्वस्त
  • Post by Admin on Mar 14 2024

लखीसराय : जिले में शराबबंदी के समर्थन में कार्यवाही का दौर तेज हो चला है। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस टीम अवैध धंधेबाजों पर नकेल कसने को तत्पर है। इसी के तहत ड्रोन के सहयोग से जिले के कजरा थाना अंतर्गत फुलवारी कोड़ासी में उत्पाद विभाग एवं कजरा थाना द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी किया गया। जहां मौके पर 5780 किलोग्राम जावा महुआ बरामद करते हुए उसे विनष्ट किया गया है। इसके साथ ही 30   read more

जिला परिषद उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुई अनीता महतो
  • Post by Admin on Mar 13 2024

लखीसराय : बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिलाधिकारी रजनीकांत की उपस्थिति में अनिता महतो निर्विरोध निर्वाचित हुई। उन्हें 11 में से 8 सदस्यों का मत प्राप्त हुआ जिनमें अनिता महतो, विनिता कुमारी, चुनचुन देवी, खुशबू कुमारी, अंशु कुमारी, अमित कुमार, भानू कुमार व नार   read more

हाईवा-स्कॉर्पियो में भिड़ंत, चालक फरार
  • Post by Admin on Mar 13 2024

लखीसराय : बुधवार को एनएच 80 स्थित किउल नदी पर बने गढ़ी पुल पर एक हाईवा ट्रक एवं स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में हालांकि किसी तरह के जान-माल को क्षति नहीं पहुंची है। हालांकि दुर्घटना से घबराकर हाईवा ट्रक का चालक भाग निकला और उसका खलासी किउल नदी में छलांग मार दिया, जिसे गंभीर स्थिति में 112 की टीम द्वारा सदर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। स्थानी   read more

सड़क के अभाव में दुर्घटना का शिकार हो रही जनता
  • Post by Admin on Mar 13 2024

लखीसराय : किउल रेल पुल के समानांतर समुचित सड़क मार्ग नहीं रहने से लखीसराय-किउल की दूरी अधिक हो जाती है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। दूरी कम करने के मकसद से स्थानीय लोगों द्वारा नदी के बीचों-बीच अस्थायी सड़क तैयार कर उसे शार्टकट रूप देने का सिलसिला लगातार जारी है। इस रास्ते होकर आवाजाही करना हालांकि हर तरह के वाहनों के लिए खतरे से खाली नहीं है। यही वजह है कि आए दिन इस रास्त   read more

एनडीए गठबंधन के भविष्य की मंगलकामना हेतु जदयू एमएलसी ने अशोकधाम में की पूजा
  • Post by Admin on Mar 13 2024

लखीसराय : जदयू के व्यावसायिक एवं उद्योग, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मुजफ्फरपुर सेे जदयू एमएलसी ललन सर्राफ बुधवार को जमूई में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में लखीसराय पहुंचे। सबसे पहले जदयू नेता ने शहर के वार्ड एक रजौना चौकी अशोकधाम में पूजा-अर्चना की। जहां से जमूई जाने के दौरान जिला समाहरणालय के समीप जमूई मोड़ पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं नेताओं   read more

अध्यापन पेशा नहीं, सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा है : डॉ. सुधांशु कुमार
  • Post by Admin on Mar 11 2024

पटना : अध्यापन पेशा नहीं, सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा है। शिक्षा के द्वारा ही समाज और राष्ट्र का समेकित एवं सर्वांगीण विकास संभव है और यह तभी होगा जब शिक्षक संपूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्य का पालन करें। शिक्षा विभाग के संरक्षण और एससीईआरटी के निर्देशन में जो शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है, उससे अवश्य ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा। उक्त बातें प्राथमिक शिक्षक महाविद्याल   read more