ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,041 चीज़े में से 9,481-9,490 ।
टेक्सास में राहुल गांधी का बीजेपी और संघ पर हमला, चीन को दी क्लीन चिट
  • Post by Admin on Sep 09 2024

अमेरिका के टेक्सास में बेरोजगारी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारत, अमेरिका और पश्चिमी देशों में बेरोजगारी की समस्या है, जबकि चीन इससे बचा हुआ है। राहुल गांधी इस समय तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं और उन्होंने टेक्सास में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखी टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा कि   read more

सिवान : दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप
  • Post by Admin on Sep 09 2024

सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर छपरा गांव में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी लल्लू उर्फ तक्की के रूप में की गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, लल्लू घर से सिवान शहर के लिए रवाना हुआ था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया। जब तक्की ने अपनी जान बचाने के   read more

बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना
  • Post by Admin on Sep 09 2024

पटना : बिहार में पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार की सुबह राजधानी पटना में भी धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला, जब आसमान में बादल छा गए और हल्की हवा भी चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पटना केंद्र ने तत्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए पटना सहित राज्य के तीन   read more

शहर के युवा समाजसेवी प्रकाश का सराहनीय प्रयास : साईं की रसोई के माध्यम से भूखों की मदद
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : कहते हैं, जब किसी की मदद के लिए हाथ उठता है, तो दुआएं निकलती हैं। ऐसा ही कुछ प्रकाश के साथ हो रहा है, जो इस बेरहम दुनिया में दूसरों को अपना मानकर मदद करने का बीड़ा उठाए हुए हैं। समाज के प्रति धैर्य, विश्वास और आत्मचिंतन से भरे प्रकाश ने अपनी जिंदगी की चिंताओं को परे रखते हुए, समाज सेवा का रास्ता चुना है।  शहर के यह युवा समाजसेवी दिन-रात की परवाह किए बिना, जरूरतम   read more

नीतीश सरकार का तोहफा : ग्रेजुएट छात्राओं को मिलेंगे 50,000 रुपए
  • Post by Admin on Sep 09 2024

पटना : बिहार सरकार ने स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत अब स्नातक कर चुकी लड़कियों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी। नीतीश कुमार की सरकार ने इस योजना के तहत पहले 25,000 रुपये दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी व   read more

जहरीली मशरूम खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार, समय रहते उपचार से टली बड़ी अनहोनी
  • Post by Admin on Sep 09 2024

बांका : जिले के अमरपुर स्थित गालिमपुर गांव में जहरीली मशरूम खाने से रविवार देर रात तीन परिवार के 14 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर गांव में हड़कंप मच गया। देर रात करीब 2 बजे सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए तुरंत रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को स्थिर किया। बीमार हुए लोगों में अर्चना देव   read more

बिहार में बारिश का इंतजार जारी, उमस और गर्मी से लोग परेशान
  • Post by Admin on Sep 09 2024

पटना : बीते दिनों बिहार में हुई हल्की बारिश के बावजूद उमस और गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ा हुआ है, जबकि केवल गया और नालंदा जिलों में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।  मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुम   read more

पटना में अपराधियों का तांडव, बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
  • Post by Admin on Sep 09 2024

पटना : बिहार में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं गोलीबारी, हत्या, छिनतई और अन्य जघन्य अपराधों की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के नजदीकी पटना सिटी का है, जहां सोमवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के अनुसार, चौक शिकारपुर स्थित रामदेव सामुदायि   read more

महिला समेत दो महुआ शराब तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 08 2024

लखीसराय : शनिवार की शाम से रविवार तक जिला उत्पाद पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक महिला समेत दो महुआ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो शराबी भी पकड़े गए। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के कामता नगर पैन पर छापेमारी के दौरान गणेश चौधरी की पत्नी बौधी कुमारी को 1   read more

रुद्राभिषेक कर भाजपा नेताओं ने मनाया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन
  • Post by Admin on Sep 08 2024

लखीसराय : रविवार को सुप्रसिद्ध अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के 73वें जन्मदिन के अवसर पर रुद्राभिषेक पूजा आयोजित की। इस पूजा के माध्यम से मंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की गई।  केंद्रीय मंत्री के जन्मोत्सव पर आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेत   read more