राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शहीद क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि
- Post By Admin on Dec 19 2024

समस्तीपुर : जिले के मोरवा विधानसभा के लसकारा वार्ड एक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले अमर शहीद ठाकुर रौशन सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान का शहादत दिवस श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में शाहिदों को याद किया गया
इस अवसर पर शहीद क्रांतिकारियों के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया गया। लोगों ने नम आंखों से शहीदों के योगदान पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान और संघर्ष को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने विशेष रूप से काकोरी कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने ब्रिटिश शासन को हिलाकर रख दिया था। जब 9 अगस्त 1925 को सहारनपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन को लूटा गया था। जिससे ब्रिटिश शासन को बड़े पैमाने पर क्षति हुई थी।
काकोरी कांड और शहीदों की शहादत
जिलाध्यक्ष निषाद ने बताया कि इस काकोरी कांड के बाद 1927 में कई क्रांतिकारियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें फांसी दी गई। 17 दिसंबर 1927 को गोंडा जेल में राजेंद्र लहिड़ी को फांसी दी गई। वहीं 19 दिसंबर 1927 को रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रौशन सिंह को फांसी दी गई थी। इन महान क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी और भारतीय स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की सूची
कार्यक्रम में विभा देवी (पूर्व जिलापार्षद), देवनारायण सिंह, मसूद जावेद सैय्यद, डॉ. रामानंद सिंह, डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, संजय चौधरी निषाद, मो. बशीर, कृष्णदेव साह, अनिल सिंह कुशवाहा, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, रामप्रवेश ठाकुर, मो. रशीद, विन्देश्वर चौधरी, निरंजन कुमार राय, संजय राय, मुकेश कुमार चौधरी, अमित कुमार, आदित्य कुमार, फुलेन्द्र चौधरी, रघुनाथ चौधरी, जगदीश महतो, अशर्फी पासवान, सुबोध चौधरी, राजेश कुमार महतो, मिथलेश कुमार महतो, कमलेश महतो, अभिषेक कुमार, पप्पू कुमार, रणधीर कुमार राय, चंद्रशेखर राय समेत कई अन्य ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
समारोह का समापन
यह आयोजन स्थानीय जनता के लिए एक यादगार अवसर बना। जहाँ लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के आयोजकों ने शहीदों के योगदान को श्रोताओं के सामने रखा और आगामी पीढ़ी को प्रेरित किया कि वे देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों को कभी न भूलें।