ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,304 चीज़े में से 9,191-9,200 ।
जल जीवन हरियाली दिवस पर पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण पर जोर
  • Post by Admin on Aug 06 2024

लखीसराय: जिला समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। यह दिवस हर महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है और इस बार का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लखीसराय द्वारा आयोजित किया गया। बैठक में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पौधशाला सृजन और सघन वृक्षारोपण के विषय पर परिचर्चा की गई। वन   read more

किउल रेलवे स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार, 14.640 लीटर विदेशी शराब बरामद
  • Post by Admin on Aug 06 2024

लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने किउल रेलवे स्टेशन के बाहर से 14.640 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, 2 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ एक अन्य तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि किउल थाना क्षेत्र में, किउल रेलवे स्टेशन के बाहर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव के निवासी क   read more

पूर्व पंसस ने डीएम को आवेदन देकर जनहित में की कार्रवाई की मांग
  • Post by Admin on Aug 06 2024

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभात कुमार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रजनीकांत को एक लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड में अंकित आम लोगों के नाम में समानता लाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।   read more

अशोकधाम से चेन स्नेचर दो महिलाएं गिरफ्तार, भेजी गईं जेल
  • Post by Admin on Aug 06 2024

लखीसराय : सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को अशोकधाम से दो महिला चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार की गई महिलाएं देवघर की रहने वाली हैं। पकड़ी गई महिलाओं में गोपाल दास की पत्नी लकी दास और जयदेव चक्रवर्ती की पत्नी गीता चक्रवर्ती शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थ   read more

मेदनीचौकी पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 06 2024

लखीसराय : जिले के मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने कांड संख्या 62/24 के तहत वांछित अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थानाध्यक्ष मेदनीचौकी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त खावा चन्द्रटोला का निवासी भूखन महतो है, जो गुल्लक महतो का पुत्र है। भूखन महतो पूर्व में मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू क   read more

नशे की हालत में व्यक्ति गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 06 2024

लखीसराय : सदर थाना की पुलिस ने शहर के पुरानी बाजार धर्मरायचक मुहल्ले से एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति रामबली भगत का पुत्र भरत कुमार है।  पुलिस ने भरत कुमार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और क   read more

इनरव्हील क्लब द्वारा महिलाओं को सिखाया गया योगा, ज़ुम्बा और आत्मरक्षा के गुर 
  • Post by Admin on Aug 05 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनरव्हील क्लब ने सृजन और जागृति क्लब के साथ मिलकर महिलाओं के लिए एक विशेष योगा, ज़ुम्बा और आत्मरक्षा क्लास का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गणपति नगर, माड़ीपुर में हुआ, जिसका संचालन प्रसिद्ध योग गुरू डॉ. निशा शर्मा ने किया। इस सत्र के माध्यम से डॉ. निशा ने महिलाओं को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के साथ-साथ आत्मरक्षा के उपायों को अपनाने के महत्व पर जोर   read more

फाइनेंस कंपनी लूटकांड : दो गिरफ्तार, गिरोह का सरगना निकला बैंक का फिल्ड ऑफिसर
  • Post by Admin on Aug 04 2024

पूर्वी चंपारण : मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी आज उस समय हाथ लगी जब कई लूट कांडों का सरगना गिरफ्तार हो गया.  सरगना की गिरफ्तारी के साथ ही जिले के एक दर्जन फाइनेंस कंपनी लूटकांड के अलावे बेतिया एवं बगहा में हुए कई लूट कांड का भी खुलासा हो गया है. पुलिस ने पिछले दिनों हरसिद्धि में फाइनेंस कंपनी में हुई डकैती का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हरसि   read more

पुरानी बाजार में कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन, 1500 श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था
  • Post by Admin on Aug 04 2024

मुजफ्फरपुर : रविवार को "सोशल वर्कर फॉर विमेन इंपावरमेंट" और "महादेव सेवा दल" के संयुक्त तत्वाधान में पुरानी बाजार में सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1500 कांवड़ियों को भोजन कराया गया और उनके आराम करने की व्यवस्था की गई। शिविर में कांवड़ियों को शरबत, चाय, बिस्किट, पानी, और दवाइयां भी वितरित की गईं।  महादेव सेवा दल और सोशल वर्कर की टीम ने घायल कांवड़ियों की   read more

भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपे हैं वैश्विक समस्याओं के समाधान: डॉ. डी. एन. सिंह
  • Post by Admin on Aug 04 2024

मुजफ्फरपुर : विद्या भारती क्षेत्रीय विद्वत परिषद की एक ऑनलाइन बैठक में "भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर आयोजित संगोष्ठी में डॉ. डी. एन. सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार वैज्ञानिक और व्यावहारिक चिंतन है, जिसमें सभी वैश्विक समस्याओं के समाधान निहित हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह हजारों वर्ष पुरानी परंपरा विश   read more