ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 12,243 चीज़े में से 8,541-8,550 ।
बैंकों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन हेतु बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Jul 01 2024

मुजफ्फरपुर : माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एन.आई.एक्ट से संबंधित लंबित वादों के निष्पादन हेतु विभिन्न बैंकों के अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में राज कपूर, प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सुश्री जयश्री कुमारी, सचिव, जिला विवेक   read more

इनरव्हील क्लब द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Jul 01 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनरव्हील क्लब पुष्पांजलि, इनर व्हील क्लब जागृति, इनरव्हील क्लब लिच्छिवी व इनरव्हील क्लब मैत्री चारों क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में पहले मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के द्वारा पौधा रोपण किया गया। साथ ही इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बच्चों को "सेव द एनवायरमेंट" विषय पर जानक   read more

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डाक्टरों ने किया वृक्षारोपण
  • Post by Admin on Jul 01 2024

लखीसराय : बिहार की राजधानी पटना महानगर के राजेन्द्र नगर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा 25 पौधे लगाए गए। जिनमें कि पीपल, बरगद, गूलर, पाकड़, जामून, पलास, हर्रे, बहेड़ा, आँवला के पौधे शामिल हैं। पौधारोपण अभियान का शुभारंभ ख्याति प्राप्त डॉक्टर मधु प्रिया ने वृक्षारोपण कर किया। मौके पर पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि 1 जुलाई, 2024 नेशन   read more

जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर डीएम की समीक्षात्मक बैठक
  • Post by Admin on Jul 01 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में स्थित जिलाधिकारी रजनीकांत के कार्यालय कक्ष में सोमवार को जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। 30वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर विभिन्न जगहों पर तोरण द्वार बनाने का निर्देश दिया गया है। जिसमें शहर के मुख्य मार्ग, समाहरणालय के मुख्य द्वार, बाईपास, जिला सीमांकन और पचना रोड के मिलन बि   read more

अवैध शराब सेवन के मामले में आठ गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 01 2024

लखीसराय : उत्पाद टीम ने सोमवार को अवैध शराब सेवन के मामले में आठ लोगों को दो विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। सभी गिरफ्तार हुए लोग नशे की हालत में पकड़ाए हैं। इनमें झिंझरिया पुल से दो लोग पकड़ाए हैं जिनमें इंगलिश वार्ड 3 निवासी जगदीश यादव का पुत्र सुलेन्द्र कुमार तथा हसनपुर वार्ड 30 निवासी अशोक कुमार का पुत्र अनुराग कुमार शामिल है। इसके अलावा बन्नू बगीचा ढ़लान   read more

ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर हाजिरी को लेकर पहली कार्यवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
  • Post by Admin on Jul 01 2024

लखीसराय : 01 जून से ही विभिन्न मामलों को लेकर शिकायतों की जांच पर कार्यवाई का अंत ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर हाजिरी को लेकर पहली कार्यवाई के साथ किया गया। शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने जिले के रामगढ़ चौक शिक्षाचंल अंतर्गत मध्य विद्यालय महिसौड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार को विभागीय आदेश निर्देश कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।   read more

महीनों बाद भी नहीं हुई विवादित जमीन की नापी, पीड़ित किसान लगा रहा चक्कर
  • Post by Admin on Jul 01 2024

लखीसराय : लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गढी विशनपुर निवासी स्व. देवनारायण सिंह के पुत्र सुबोध कुमार सिंह ने अपने पैतृक जमीन को सरकारी अमीन से नापी कराने के संबंध में सीओ लखीसराय के यहां याचिका दायर की है। दिसंबर 2023 में दिए आवेदन के 8 माह बीत जाने के बाद भी आज तक इस ओर कोई कार्यवाई नहीं की जा सकी है। जिसके चलते आवेदनकर्ता सुबोध कुमार सिंह सीओ कार्यालय का चक्कर लगाने को विव   read more

सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
  • Post by Admin on Jun 30 2024

मुजफ्फरपुर : बाबा आम्टे सेंटर फॉर पर्सनालिटी डेवलपमेंट, मुजफ्फरपुर, बिहार के तत्वावधान में रविवार को "सर्वधर्म प्रार्थना सभा" का आयोजन खुदीराम बोस स्मारक स्थल, कम्पनीबाग मुजफ्फरपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रार्थना सभा का संचालन करते हुए संस्थाध्यक्ष राम बाबू ने कहा कि मानव के बीच आपसी प्रेम बढ़ाने   read more

सावन की पहली सोमवारी पर शहर में निकाली जाएगी उज्जैन के तर्ज पर भव्य पालकी शोभायात्रा
  • Post by Admin on Jun 30 2024

मुजफ्फरपुर : महाकाल सेवा दल की ओर से रविवार को सरैयागंज स्थित महाकाल सेवा दल कार्यालय में श्रावणी मेले को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने की। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विगत सात वर्षों से दल की ओर से शहर में उज्जैन के तर्ज़ पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी पहली सोमवारी की पूर्व संध्या भव्य पालकी शोभा यात्रा निक   read more

संगठन विस्तार और अपराध के खिलाफ कड़े कदम उठाने को लेकर बसपा नेताओं की बैठक
  • Post by Admin on Jun 30 2024

मुजफ्फरपुर : रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा चुनाव परिणामों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 15-मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी डॉ. विजयेश कुमार ने कहा कि चुनाव परिणाम से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी समाज के लिए कार्य करती रहेगी। बैठक में संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया   read more