ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,020 चीज़े में से 8,341-8,350 ।
बीएलओ की लापरवाही से 110 जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटे, हंगामा
  • Post by Admin on Nov 13 2024

गुमला : बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 289, 290 और 291 पर बीएलओ की लापरवाही का मामला सामने आया है। इसमें लगभग 110 जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। वोटिंग के लिए पहुंचे मतदाताओं ने जब अपना नाम लिस्ट से गायब पाया तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मतदान पर्यवेक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बसिया एलआरडीसी शेखर क   read more

बीरबंधा गांव के ग्रामीणों ने नगर पंचायत से अलग करने की मांग को लेकर किया मतदान का बहिष्कार
  • Post by Admin on Nov 13 2024

गढ़वा : जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मझिआंव नगर पंचायत के बीरबंधा गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बीरबंधा को मझिआंव नगर पंचायत से अलग किया जाए और जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होती, वे मतदान नहीं करेंगे। बीरबंधा के बूथ संख्या 139 पर 1 बजे तक केवल 4 वोट ही डाले गए हैंl जबकि वहां कुल 539 मतदाता हैं। इस बहिष्कार के क   read more

89 वर्षीय पालो देवी की मतदान के प्रति उत्सुकता, बूथ व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : बुढ़मु प्रखंड के मुन्ना बूथ संख्या 88 पर आज एक दिल छूने वाली घटना हुई, जब 89 वर्षीय वृद्धा महिला पालो देवी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उम्र के इस अंतिम पड़ाव पर जहां अधिकांश लोग आराम की तलाश करते हैंl वहीं पालो देवी की मतदान के प्रति उत्सुकता और खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती थी। उनका उत्साह यह दर्शाता है कि लोकतंत्र में उनका विश्वास और मतदान की महत्ता आज भी उनके दिल में   read more

चान्हो प्रखंड में मतदान उत्साहपूर्ण, लुंडरी बूथों पर बड़ी संख्या में वोटिंग जारी
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : चान्हो प्रखंड के लुंडरी क्षेत्र में लोकतंत्र के इस महापर्व पर वोटिंग का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण है। सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार सुबह 9:00 बजे तक लुंडरी के बूथ संख्या 59 पर 188, बूथ संख्या 60 पर 117 और फिर से बूथ संख्या 60 पर 121 मतदाताओं ने मतदान किया है। यह आ   read more

कांके विधानसभा के बड़गाईं बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता के पास मिली मोदी का फोटो और कमल छाप बैग, मचा हड़कंप
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : कांके विधानसभा के बड़गाईं बूथ नंबर 396 पर एक भाजपा कार्यकर्ता के पास मोदी का फोटो और कमल छाप वाला बैग मिलने से चुनावी माहौल में हलचल मच गई। यह घटना मतदान के दौरान हुई, जब भाजपा का एक कार्यकर्ता बूथ के अंदर बैठा हुआ था और उसके पास मोदी के चित्र वाला बैग मौजूद था, जिस पर पार्टी के चुनाव चिह्न “कमल” का निशान भी बना हुआ था। इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने इस पर कड़ा विरोध ज   read more

नशे में पकड़े गए चार लोग, दो बार पकड़े गए दो आरोपी भी शामिल
  • Post by Admin on Nov 13 2024

लखीसराय : जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने नशे की हालत में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो पहले भी नशे में पकड़े जा चुके हैं। उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि दोबारा पकड़े गए आरोपियों में देवघर निवासी अरुण कुमार वर्मा और गौसगंज निवासी उपेंद्र राम शामिल हैं। अरुण कुमार वर्तमान में लखीसराय के संससार पोखर पचना रोड पर रह रहे हैं। जबकि उपेंद्र राम तेतरहट थाना क्षे   read more

कुख्यात महिला नक्सली पांचू कोड़ा गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 13 2024

लखीसराय : जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी मुसहरी से मंगलवार को कुख्यात महिला नक्सली पांचू कोड़ा को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पांचू कोड़ा पर मुंगेर और लखीसराय के विभिन्न थानों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और नक्सली घटनाओं में शामिल होने के कई मामले दर्ज हैं। वह 2021 में मुंगेर के लड़ैयाटांड और लखीसराय के पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ की घटनाओं म   read more

बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
  • Post by Admin on Nov 13 2024

लखीसराय : जिले के किउल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे रेलवे फाटक के पास बुधवार की सुबह दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में संतर मोहल्ला निवासी छेदी मोदी के पुत्र दीपक कुमार, वृंदावन निवासी आकाश कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं। इनमें से दीपक कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार अपने स   read more

भंवरिया मुसहरी टोला से एक शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 13 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चैक थाना क्षेत्र के भंवरिया मुसहरी टोला से पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पंडित ने बताया कि पुलिस उप-निरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह मंगलवार को शराब के विरुद्ध विशेष गश्ती अभियान में थे। इसी दौरान उन्हें भंवरिया मुसहरी में एक व्यक्ति द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस वाहन पास पहु   read more

कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, चुनाव प्रक्रिया पर पड़ा असर
  • Post by Admin on Nov 13 2024

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर 13 स्थित हनफीया स्कूल मतदान केंद्र- 293, 294 में मतदान के दौरान कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में कुछ समय के लिए विघ्न उत्पन्न हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया जिससे मतदान फिर से सामान्य रूप से चलने लगा। आघात में आजाद समाज पार्टी क   read more