ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,336 चीज़े में से 7,661-7,670 ।
कांके विधानसभा के बड़गाईं बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता के पास मिली मोदी का फोटो और कमल छाप बैग, मचा हड़कंप
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : कांके विधानसभा के बड़गाईं बूथ नंबर 396 पर एक भाजपा कार्यकर्ता के पास मोदी का फोटो और कमल छाप वाला बैग मिलने से चुनावी माहौल में हलचल मच गई। यह घटना मतदान के दौरान हुई, जब भाजपा का एक कार्यकर्ता बूथ के अंदर बैठा हुआ था और उसके पास मोदी के चित्र वाला बैग मौजूद था, जिस पर पार्टी के चुनाव चिह्न “कमल” का निशान भी बना हुआ था। इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने इस पर कड़ा विरोध ज   read more

नशे में पकड़े गए चार लोग, दो बार पकड़े गए दो आरोपी भी शामिल
  • Post by Admin on Nov 13 2024

लखीसराय : जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने नशे की हालत में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो पहले भी नशे में पकड़े जा चुके हैं। उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि दोबारा पकड़े गए आरोपियों में देवघर निवासी अरुण कुमार वर्मा और गौसगंज निवासी उपेंद्र राम शामिल हैं। अरुण कुमार वर्तमान में लखीसराय के संससार पोखर पचना रोड पर रह रहे हैं। जबकि उपेंद्र राम तेतरहट थाना क्षे   read more

कुख्यात महिला नक्सली पांचू कोड़ा गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 13 2024

लखीसराय : जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी मुसहरी से मंगलवार को कुख्यात महिला नक्सली पांचू कोड़ा को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पांचू कोड़ा पर मुंगेर और लखीसराय के विभिन्न थानों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और नक्सली घटनाओं में शामिल होने के कई मामले दर्ज हैं। वह 2021 में मुंगेर के लड़ैयाटांड और लखीसराय के पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ की घटनाओं म   read more

बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
  • Post by Admin on Nov 13 2024

लखीसराय : जिले के किउल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे रेलवे फाटक के पास बुधवार की सुबह दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में संतर मोहल्ला निवासी छेदी मोदी के पुत्र दीपक कुमार, वृंदावन निवासी आकाश कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं। इनमें से दीपक कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार अपने स   read more

भंवरिया मुसहरी टोला से एक शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 13 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चैक थाना क्षेत्र के भंवरिया मुसहरी टोला से पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पंडित ने बताया कि पुलिस उप-निरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह मंगलवार को शराब के विरुद्ध विशेष गश्ती अभियान में थे। इसी दौरान उन्हें भंवरिया मुसहरी में एक व्यक्ति द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस वाहन पास पहु   read more

कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, चुनाव प्रक्रिया पर पड़ा असर
  • Post by Admin on Nov 13 2024

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर 13 स्थित हनफीया स्कूल मतदान केंद्र- 293, 294 में मतदान के दौरान कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में कुछ समय के लिए विघ्न उत्पन्न हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया जिससे मतदान फिर से सामान्य रूप से चलने लगा। आघात में आजाद समाज पार्टी क   read more

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को पुलिस का विशेष सहयोग, मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मिल रही मदद
  • Post by Admin on Nov 13 2024

पलामू : पलामू में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। विशेष रूप से दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए पलामू पुलिस द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है।  पुलिसकर्मी इन मतदाताओं को सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचा रहे हैं ताकि वे बिना किसी कठिनाई के अपना मत डाल सकें।  इसके अलावा पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि मतदान क   read more

बूथ संख्या 139 पर ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार, प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग
  • Post by Admin on Nov 13 2024

गुमला : गुमला विधानसभा क्षेत्र के चुगलू, पड़की टोली और सकरपुर के ग्रामीणों ने बूथ संख्या 139 पर चुनाव का बहिष्कार किया। सुबह 10 बजे तक यहां एक भी वोट नहीं डाला गया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उनके इलाके में सड़क और पुल-पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं बनाई जातीं वे मतदान नहीं करेंगे।  प्रशासन को जैसे ही इस बारे में खबर मिली उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी हरीश कुम   read more

रेनुका कुमारी ने मतदान कर महसूस की खुशी
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : हटिया विधानसभा क्षेत्र 64 के नगडी प्रखंड क्षेत्र पंचायत के साहेर गांव स्थित जरा टोली मतदान केंद्र बूथ संख्या 132 पर रेनुका कुमारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुषोत्तम सिंह की पुत्री रेनुका कुमारी ने मतदान करते हुए कहा कि उन्हें वोट डालकर बहुत खुशी महसूस हुई। इस अवसर पर मतदान कराने आए अधिकारियों ने रेनुका कुमारी को प्रमाण पत्र भी दिया।   read more

मतदाता पर्ची न मिलने से वोटरों को हो रही परेशानी
  • Post by Admin on Nov 13 2024

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता पर्ची न मिलने से कई वोटर परेशान हैं। मतदाताओं का कहना है कि इस बार बीएलओ की ओर से मतदाता सूची का वितरण घर-घर नहीं किया गया। इस कारण उन्हें मतदान केंद्रों पर अपने नाम की पुष्टि करने में कठिनाई हो रही है।  जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सेंट जॉन स्कूल, जगतबंधु सेवा सदन पुस्तकालय और राम जानकी कन्या मध्य विद्यालय मतदान केंद्रों   read more