खो-खो चैंपियन मोनिका साह को शाहनवाज हुसैन ने किया सम्मानित

  • Post By Admin on Feb 21 2025
खो-खो चैंपियन मोनिका साह को शाहनवाज हुसैन ने किया सम्मानित

भागलपुर: नवगछिया की बेटी और खो-खो की विश्व विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी मोनिका साह को आज बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उनके गांव पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने मोनिका को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

यह सम्मान समारोह डीमाहा की मुखिया श्रीमती रीता चौधरी के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें तमाम पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मोनिका पर बिहार और देश को गर्व

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोनिका साह की इस उपलब्धि पर पूरे बिहार और देश को गर्व है। उन्होंने मोनिका को शुभकामनाएँ देते हुए कहा

"हमारी शुभकामनाएँ हैं कि मोनिका आगे भी अपने खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुए और देश का नाम रोशन करे। उनकी मेहनत और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।"

खो-खो में बिहार की चमक

मोनिका साह की इस सफलता ने बिहार के खेल जगत में नई ऊर्जा भर दी है। उनके संघर्ष और मेहनत की सराहना हर कोई कर रहा है। इस सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने भी मोनिका के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी तरह बिहार और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।