ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Dec 27 2025
वॉशिंगटन : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि रूस कम से कम 60 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमत होता है, तो यूक्रेन शांति योजना को लेकर जनमत संग्रह कराने के लिए तैयार है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस को दिए गए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि वठread more
- Post by Admin on Dec 27 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र प्रकाशोत्सव के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी को साहस, करुणा और बलिदान की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन औ read more
- Post by Admin on Dec 27 2025
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। शनिवार को आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से मां थावे भवानी के चोरी हुए सोने के मुकुट के कई हिस्से बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि सदर एस read more
- Post by Admin on Dec 27 2025
मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। पोरसा थाना क्षेत्र के जोटई रोड बायपास चौराहे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है। प्रत्यक्षदà read more
- Post by Admin on Dec 27 2025
जयपुर : राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में धार्मिक स्थल के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद भड़की हिंसा के चलते हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं पर लगी पाबंदी को अगले 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है, जो अब रविवार सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगी। डिविजनल कमिश्नर पूनम नॠread more
- Post by Admin on Dec 26 2025
लखीसराय : वीर शहजादों की अनुपम शहादत को स्मरण करते हुए वीर बाल दिवस के अवसर पर पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा साहिब, लखीसराय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाà read more
- Post by Admin on Dec 26 2025
लखीसराय : ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा 21 दिसंबर 2025 को लागू किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक को लेकर लखीसराय जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह नया वैधानिक रोजगार कानून विकसित भारत–2047 के लक्ष्य के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में à read more
- Post by Admin on Dec 26 2025
लखीसराय : बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचार, हिंसा और मानवाधिकार हनन के विरोध में शुक्रवार को लखीसराय में एक विशाल आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च दोपहर करीब 2 बजे विद्यापीठ चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बाजार समिति परिसर तक पहुंचा। आक्रोश मार्च में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठठread more
- Post by Admin on Dec 26 2025
लखीसराय : जिला बार एसोसिएशन, लखीसराय इन दिनों गंभीर नेतृत्व एवं प्रशासनिक संकट के दौर से गुजर रहा है। वर्ष 2023–2025 के लिए निर्वाचित समिति पर धन-लोलुपता, अक्षमता, अदूरदर्शिता और मनमानी कार्यशैली के आरोप लग रहे हैं, जिससे न केवल संघ की साख प्रभावित हुई है, बल्कि अधिवक्ताओं की गरिमा और न्यायालयीन वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। संघ की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओ read more
- Post by Admin on Dec 26 2025
लखीसराय : भीषण शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार मानवीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार की रात्रि जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने किऊल रेलवे जंक्शन परिसर के विभिन्न प्लेटफार्मों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म पर खुले में सो रहे गरीब, वà read more