ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,235 चीज़े में से 2,651-2,660 ।
ज़कात सेंटर इंडिया का जन जागरूकता कार्यक्रम, जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
  • Post by Admin on Mar 13 2026

मुजफ्फरपुर : ज़कात सेंटर इंडिया, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में जनजागरूकता अभियान के तहत चंदवारा स्थित एक विवाह भवन में भव्य सार्वजनिक संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन से हुई। इस अवसर पर ज़कात सेंटर इंडिया, मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष डॉ. महमूदुल ह   read more

लोक अदालत के लिए व्यापक तैयारी, 10 हजार से अधिक प्री-लिटिगेशन मामले चिन्हित
  • Post by Admin on Mar 13 2026

लखीसराय : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय, लखीसराय के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के सचिव विधानंद सागर ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराà   read more

समृद्धि यात्रा को सफल बनाने की तैयारी, डीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • Post by Admin on Mar 13 2026

लखीसराय : माननीय मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनज़र शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री की समृद   read more

ट्रैफिक प्रबंधन में लखीसराय की सफलता, बिहार के अग्रणी जिलों में बनाई पहचान
  • Post by Admin on Mar 13 2026

लखीसराय : बिहार सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए मूल्यांकन में लखीसराय जिला राज्य के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हुआ है। वर्ष 2025 के लिए जारी ट्रैफिक प्रदर्शन रिपोर्ट में पूर्णिया, सारण, कटिहार और शेखपुरा के साथ लखीसराय ने भी इस सूची में स्थान प्राप्त किया है। बिहार सरकार ने à   read more

बिहार दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी, जिले में होंगे विविध कार्यक्रम
  • Post by Admin on Mar 13 2026

लखीसराय : बिहार दिवस 2026 को जिले में धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि बिहार दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रà   read more

माकपा जिला कमेटी की बैठक संपन्न, 24 मार्च की दिल्ली रैली में भागीदारी का लिया निर्णय
  • Post by Admin on Mar 13 2026

लखीसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लखीसराय जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड शिवदानी सिंह बच्चन ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि आगामी 17 मार्च को पार्टी के अखिल भारतीय जत्था का आगमन लखीसराय   read more

लखीसराय में शराबबंदी अभियान तेज, छापेमारी में कई धराए
  • Post by Admin on Mar 13 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शराबबंदी कानून के तहत व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई, जबकि कई लोगों को शराब बेचने और सेवन करने के आरोप में चिन्हित किया गया। पुलिस के अनुसार, किउल स्टेशन क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बेगूसराय जिले के चंदपुरा थानà   read more

बिहार : सांस्कृतिक विरासत
  • Post by Admin on Mar 13 2026

बिहार की सांस्कृतिक विरासत बेमिसाल है। हमारी विरासत संतुलित, प्रगाढ़ एवं बहुआयामी है। आइए हम अपनी सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं। पारंपरिक वेश–भूषा धोती, कुर्ती, बंडी, सिर पर एक साफा और कंधे पर गमछा – एक संपूर्ण किसान बाबू की पहचान होती है। महिलाओं की वेशभूषा साड़ी और ब्लाउज आदि है। साड़ी का एक छोर जिसे ‘आँचल’ महिलाएँ कंधे पर डालती   read more

संसद में मुद्दा उठने के बाद दूध मिलावट पर सरकार का बड़ा कदम, लाइसेंस अनिवार्य
  • Post by Admin on Mar 13 2026

नई दिल्ली : देश में दूध में मिलावट की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा नियामक Food Safety and Standards Authority of India (एफएसएसएआई) ने बड़ा कदम उठाया है। अब दूध उत्पादन और बिक्री के लिए लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। एफएसएसएआई की ओर से जारी बयान के अनुसार डेयरी सहकारी समितियों के सदस्यों को छोड़कर सभी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं को अपने खाद्य व्यवसाय के संचालन से à   read more

एलपीजी संकट की खबरों पर पीएम मोदी का बयान, बोले– कुछ लोग फैला रहे हैं पैनिक
  • Post by Admin on Mar 13 2026

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध अब क्षेत्रीय संकट का रूप लेता जा रहा है। इस बीच एलपीजी संकट की खबरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर डर का माहौल बना रहे हैं। दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट की ओर धकेल रह   read more