ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,756 चीज़े में से 2,231-2,240 ।
हिजाब विवाद में फंसे नीतीश कुमार, एनसी सांसद ने पद छोड़ने की दी सलाह
  • Post by Admin on Dec 16 2025

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना में नियुक्ति पत्र बांटने के एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का कथित तौर पर हिजाब हटाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से एक मुस्लिम महिला के बुर्के को खींचने जैसा व्यवहार न तो स्वीकार्य है और न ह   read more

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, दो की मौत व छह जख्मी
  • Post by Admin on Dec 16 2025

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार आधी रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।  मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंतामणी देवी के रूप में की गई है। बताया गया है कि प्रशांत कुमार करीब 15 दिन पहल   read more

रिलायंस जियो ने पेश किए हैप्पी न्यू ईयर ऑफर्स : 5G, ओटीटी और एआई का परफेक्ट कॉम्बो
  • Post by Admin on Dec 15 2025

नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने नए साल 2026 के अवसर पर अपने हैप्पी न्यू ईयर 2026 ऑफर्स की घोषणा की है। ये ऑफर्स किफायती दामों पर उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल सेवाएं प्रदान करने की जियो की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हैं। इन योजनाओं में लंबी वैधता, अनलिमिटेड 5G, प्रीमियम ओटीटी कंटेंट और एआई आधारित अनुभव शामिल हैं, ताकि देशभर के ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी और मनोरंजन का समग्र अनुभव म   read more

खतरनाक AQI के चलते दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 5 तक ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित
  • Post by Admin on Dec 15 2025

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और खतरनाक स्तर पर पहुंचते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एहतियाती कदम उठाया है। सरकार ने नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। अब इन कक्षाओं की पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग   read more

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1283 आयुष चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
  • Post by Admin on Dec 15 2025

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1283 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम ने विश्वास जताया है कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को और सशक्त करेगा।   सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में 1283 आयुष चिकित्सकों (आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक एवं यूनानी) के नियुक्ति पत्र   read more

अवैध शुल्क वसूली के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज परिसर में फूंका कुलपति का पुतला
  • Post by Admin on Dec 15 2025

लखीसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), लखीसराय इकाई के तत्वावधान में सोमवार को मुंगेर विश्वविद्यालय एवं आर. लाल कॉलेज, लखीसराय में कथित अवैध शुल्क वसूली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आर. लाल कॉलेज परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन कर छात्र-छात्राओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महाविद्यालय छात्र अभाविप के न   read more

जल-जीवन-हरियाली मिशन को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता, क्विज प्रतियोगिता आयोजित 
  • Post by Admin on Dec 15 2025

लखीसराय : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली मिशन के अंतर्गत सोमवार को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड एवं कजरा शिक्षांचल में प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, हरित आवरण, वर्षा जल संचयन तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सूर्यगढ़   read more

भूमि विवाद निपटारे में तेजी के निर्देश, लखीसराय में प्रधान सचिव की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Dec 15 2025

लखीसराय : जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर सोमवार को समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव श्री सी.के. अनिल (IAS) ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लंबित भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, नामांतरण, परिम   read more

भूमि सुधार जनसंवाद: उपमुख्यमंत्री ने दिए 15 दिनों में आवेदनों के निष्पादन के निर्देश
  • Post by Admin on Dec 15 2025

लखीसराय : टाउन हॉल में सोमवार को माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में “भूमि सुधार जन कल्याण संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की भूमि से जुड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। जनसंवाद में जिले के विभिन्न प्रखंडो   read more

चिली के नए राष्ट्रपति चुने गए जोस एंटोनियो कास्ट
  • Post by Admin on Dec 15 2025

सैंटियागो : जोस एंटोनियो कास्ट चिली के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। चुनाव अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिणपंथी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कास्ट ने राष्ट्रपति पद के दूसरे चरण के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।  चिली चुनाव आयोग के अनुसार रन-ऑफ में 99.33 फीसदी वोटों की गिनती हुई। कास्ट को 99.33 में से 58.18 फीसदी वोट मिले। वहीं चिली के सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन के उ   read more