ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jan 20 2023
छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में लगने वाले उर्स मेला के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचलन किया जायेगा। गाड़ी संख्या 05105 मऊ -अजमेर 27 जनवरी को और 05106 अजमेर-मऊ 30 जनवरी को एक फेरे में संचालित की जाएगी। यात्रियों को इस गाड़ी में यात्रा करने के लिए कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इस बात की जानकारी जन सम्पर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने दी।अजम read more
- Post by Admin on Jan 20 2023
दरभंगा : 16-17 जनवरी को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसके बाद अब राज्य स्तर पर कार्य समिति की बैठक होगी। 28-29 जनवरी को बिहार बीजेपी ने दरभंगा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तय की है। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि इसके बाद जिलों और मंडलों की कार्यसमिति की बैठक होगी। दरभंगा में एम्स के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य स read more
- Post by Admin on Jan 20 2023
हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर से खौफनाक मामला सामने आया है। हाजीपुर के राजापाकर के बहुआरा गांव में एक शादी समारोह में डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ दबंगों ने 10 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बीते रात बुधवार को बहुआरा में एक घर के सामने से बारात गुजर रही थी। बारात में मोहल्ले की लड़कियां भ read more
- Post by Admin on Jan 20 2023
राजकोट : गुजरात के राजकोट में 8वीं क्लास की छात्रा की स्कूल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। हार्ट अटैक के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के परिजनों ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। हार्ट अटैक आज एक ऐसी बीमारी बन गई है जिसकी चपेट में हर ऐज ग्रुप का व्यक्ति आ रहा है। ऐसी ही एक घटन read more
- Post by Admin on Jan 20 2023
पटना : पिछले महीने बिहार में जो नगर निकाय चुनाव हुए, उसे लेकर संशय बरकरार है। हालांकि 18 दिसंबर और 28 दिसंबर को चुनाव हो चुका है। 30 दिसंबर को इसके रिजल्ट भी आ गए।13 जनवरी को नवनिर्वाचित नगर निकाय के वार्ड पार्षद, मेयर और डिप्टी मेयर ने शपथ ग्रहण भी कर लिया है। लेकिन आज चुनाव से संबंधित मामले की सुनवाई होनी है। इसमें सरकार की ओर से गठित अति पिछड़ा वर्ग आयोग की योग्यता पर फैसला होना है read more
- Post by Admin on Jan 20 2023
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अपनी झांकी का अनावरण किया। नौसेना अपनी झांकी में 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत समुद्र में नारी शक्ति की तैनाती और नए नौसेना चिह्न और गीत का प्रदर्शन करेगी। परेड में 80 संगीतकारों वाला भारतीय नौसेना का विश्व प्रसिद्ध ब्रास बैंड भी होगा, जिसका नेतृत्व एम एंटनी राज करेंगे। यह बैंड भारतीय नौसेना का नया गीत 'जय भारती read more
- Post by Admin on Jan 20 2023
पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किया। राजधानी पटना स्थित अधिवेशन भवन में इस कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के बयान पर पत्रकारों के सवाल के जवाब read more
- Post by Admin on Jan 20 2023
हमारे चरित्र से लेकर सर्वांगीण विकास में हमारे पूर्वजों का योगदान होता हैं : हेमनारायण विश्वकर्मा मुजफ्फरपुर : गुरुवार को सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान मालीघाट में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमनारायण विश्वकर्मा के अध्यक्षता में "पुरखा पुरनिया संवाद सह सम्मान कार्यक्रम" आयोजित हुआ। अध्यक्षीय संबोधन में हेमनारायण विश्वकर्मा ने ब read more
- Post by Admin on Jan 20 2023
सियोल : दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल की झुग्गी बस्ती में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भीषण आग लग गई। राहत-बचाव अभियान के दौरान 500 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यहां यहां 660 से झुग्गियां हैं। यह जानकारी एक अग्निशमन अधिकारी ने दी। इस अधिकारी ने बताया कि आग की चपेट में आने से 18,000 वर्ग फीट क्षेत्र नष्ट हो गया है। लगभग 290 फायर कर्मचारी, 10 हेलीकाप्टर और पुलिस की टीमें आ read more
- Post by Admin on Jan 20 2023
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आर्थिक मंदी और बिगड़े हालात के बीच गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों ने विद्रोह की आवाज बुलंद करते हुए भारत में विलय की मांग कर एक नया मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तान की सरकार ने इस तरह के विद्रोह के बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा। पाकिस्तान की तरफ से यह जानकारी सोशल मीडिया और दूसरे माध्यम से सामने आ रही है, जबकि पाकिस्तान की मुख्यधारा की मीडिया ने ऐसे प read more