ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,756 चीज़े में से 13,901-13,910 ।
मैनेजर ने गबन किए लाखों के मोबाइल, कंपनी की शिकायत पर कार्यवाई
  • Post by Admin on Feb 03 2023

कोलकाता : 15 लाख रुपये के मोबाइल की चोरी के आरोप में पुलिस ने दुकान के ही मैनेजर को गिरफ्तार किया है। घटना दमदम के नागेरबाजार इलाके की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सुरजीत साहू है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिकल कंपनी की ओर से नागेरबाजार थाने में बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अपनी शिकायत में अंतर्राष्ट्रीय कंप   read more

पान मसाला फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर की मौत
  • Post by Admin on Feb 03 2023

कानपुर : पनकी थाना क्षेत्र में स्थित एक पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार की भोर पहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया और चपेट में आने से एक मजदूर की जान चली गई। सूचना पर दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचे अग्निशमन दल के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग कैसे लगी यह जानकारी नहीं मिल पायी है। एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने बताया कि श   read more

बजट काफी अच्छा है लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य की हुई अनदेखी
  • Post by Admin on Feb 03 2023

कोई सरकार कैसा भी बजट पेश करे, विरोधी दल उसकी आलोचना न करें, यह संभव ही नहीं है। विरोधी दलों की आलोचनाएं हमेशा असंगत होती हैं, ऐसा भी नहीं है। वे कई बार सरकार और संसद को नई दिशा भी दे देती हैं। इस बार भी कुछ विरोधी दलों ने इस बजट को किसान और मजदूर-विरोधी बताया है और सरकार से पूछा है कि उसने अपना खर्च इतना ज्यादा बढ़ा लिया है तो वह पैसा कहां से लाएगी? लेकिन सरकार के इस बजट की ज्यादातर वित्ती   read more

सोनार दुकान में चोरी के दौरान फायरिंग, मालिक समेत दो को लगी गोली
  • Post by Admin on Feb 03 2023

बेतिया :  इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महानगरी चौक से आ रही है. महानगरी चौक स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान में बदमाशों ने चोरी के दौरान फायरिंग की है. इस घटना में दो लोगों को गोली लगी हैं. गोली लगने की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस घटना   read more

शर्मसार होती मानवता : कचड़े में पड़ा नवजात, लोग बना रहे थे वीडियो
  • Post by Admin on Feb 03 2023

मोतिहारी : शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां नगर थाना क्षेत्र में एनएच 28बी पर स्थित टाटा मोटर्स के समीप डाले गए कचरे में फेंके गए एक नवजात को बरामद किया गया है।जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन उस भीड़ में से किसी ने भी नवजात को निकाल कर हाॅस्पिटल पहुंचाना मुनासिब नहीं समझा, भीड़ में कोई वीडियो तो कोई फोटो खिंचता रहा। वहीं इसकी सूचना पर म   read more

कास्टिंग काउच को लेकर दक्षिण भारत की मशहूर अदाकारा ने साझा किया अनुभव
  • Post by Admin on Feb 03 2023

मुंबई : नयनतारा उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने एक ही समय में तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म उद्योग पर राज किया है। वह दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योगों में सबसे अधिक पेमेंट पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। भारतीय फिल्म और टेलीविजन उद्योग में कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं, और यहां तक कि नयनतारा ने भी अपने शुरुआती दिनों में इसका प   read more

शो छोड़ने को लेकर सामने आए सिद्धार्थ, कहा- सारी खबरें झूठी
  • Post by Admin on Feb 03 2023

मुंबई : कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने हाल ही में उनके द कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरों का खंडन किया। शो छोड़ने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है, सारी खबरें झूठी हैं। सिद्धार्थ से पूछा गया कि क्या वह शो की शूटिंग कर रहे हैं, तो इसपर सिद्धार्थ ने कहा कि पिछले कुछ एपिसोड्स मैंने शूट नहीं किए हैं, लेकिन टीम से अभी बात हुई है मेरी। उल्लेखनी   read more

एयर इंडिया विमान में लगी आग, कराई गई आपात लैंडिंग
  • Post by Admin on Feb 03 2023

अबू धाबी : एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से भारत (केरल के कालीकट) जा रहे विमान की वापस अबू धाबी हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। विमान के इंजन में आग लगने के बाद उसे सुरक्षित उतारा गया। इस विमान में 184 लोग थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस के भारत स्थित एक अधिकारी ने नई दिल्ली में बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस अधिकारी के मुताबिक अबू धाबी से भारत आ रहे विमान (आईएक्स 348) मे   read more

अमेरिकी आकाश में उड़ रहा चीन का जासूसी गुब्बारा, बढ़ सकती है रार
  • Post by Admin on Feb 03 2023

वाशिंगटन : अमेरिका और चीन के बीच विवाद एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अब अमेरिकी आकाश में चीन का एक विशाल जासूसी गुब्बारा दिखने से तनाव उत्पन्न हुआ है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि गुब्बारे का आकार तीन बसों के बराबर है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया कि अमेरिकी सरकार ने आसमान में ऊंचाई पर उड़ते एक गुब्बारे क   read more

बोरिस जॉनसन के भाई ने अडाणी से संबद्ध कंपनी से दिया इस्तीफा
  • Post by Admin on Feb 03 2023

लंदन : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के छोटे भाई लॉर्ड जो जॉनसन ने अडाणी एंटरप्राइजेज के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर से जुड़ी कंपनी के गैरकार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह ब्रिटेन की फर्म है। इसने भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी की कंपनी के एफपीओ में निवेश किया है। एक दिन पहले ही अडाणी ने अपने एफपीओ को वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद से कंपनी के शेयर में   read more