ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,154 चीज़े में से 13,471-13,480 ।
केंद्र सरकार बिहार के विकास में पंहुचा रही बाधा, नीतीश कुमार
  • Post by Admin on Jan 25 2023

पटना: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश करने वाली हैं. केंद्रीय बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राज्य को विशेष दर्जे की मांग उठा दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लंबे समय से विशेष दर्जा की मांग की जा रही है लेकिन इस मांग को पूरा करने के बजाय केंद्र सरकार बिहार के विकास में बाधा पहुंचने का काम कर रही है. केंद्र सरकार मद   read more

आस्था के रंगों की पंचमी
  • Post by Admin on Jan 25 2023

देशभर में माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी धूमधाम से वसंत पंचमी के रूप में मनाई जाती है। दरअसल माना जाता है कि यह दिन वसंत ऋतु के आगमन का सूचक है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल ‘वसंत पंचमी’ 26 जनवरी को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन शरद ऋतु की विदाई होती है और वसंत ऋतु के आगमन के साथ समस्त प्राणियों में नवजीवन एवं नवचेतना का संचार होता है। वातावरण में चहुं ओर मादकता का संचार होने लग   read more

ओडिशा : पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पुत्र ने भाजपा से दिया इस्तीफा
  • Post by Admin on Jan 25 2023

भुवनेश्वर : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और उनके पुत्र शिशिर गमांग ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। दोनों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि दोनों ने वर्ष 2015 में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। गिरिधर गमांग और उनके पुत्र शिशिर गमांग के तेलंगाना के   read more

हरियाणा सरकार ने बढ़ाए गन्ने के दाम, 372 रुपये प्रति क्विंटल से होगी अदायगी
  • Post by Admin on Jan 25 2023

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को राहत देते हुए गन्ने की कीमतों में दस रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। प्रदेश में अभी तक 362 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने की खरीद होती थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को बढ़ी हुई कीमतों का ऐलान करते हुए कहा कि नई कीमतें इस सीजन में गन्ना मिलों के शुरू होने वाले दिन से लागू होंगी। इससे पहले गन्   read more

26 जनवरी को हलवा सेरेमनी से होगा बजट का आगाज
  • Post by Admin on Jan 25 2023

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट को अंतिम रूप देने से पहले 26 जनवरी को हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से पिछले 2 साल से बजट से पहले हलवा सेरेमनी को खत्म कर दिया गया था। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में 26 जनवरी को परंपरागत हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक कें   read more

बागेश्वर धाम के बाबा राम रहीम के चेले, ओम प्रकाश राजभर ने धीरेन्द्र शास्त्री पर बोला हमला
  • Post by Admin on Jan 25 2023

बस्ती: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री को कहा कि वह रेप के आरोपी राम रहीम के चेले हैं. कुछ दिन बाद धीरेन्द्र शास्त्री भी जेल में रहेंगे. राजभर ने कहा कि दुर्भाग्य है की कोई भी मजहब आपस में बैर नहीं सिखाता है. एक शब्द का अलग अलग अर्थ निकाला जाता है. जो उन पर आरोप लगा है ,अगर वह गलत है तो हाईकोर्ट ,सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खुला है. ल   read more

लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प जरूर दोहराएं मतदाता : मायावती
  • Post by Admin on Jan 25 2023

लखनऊ: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मायावती ने मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया है। मायावती ने बुधवार को अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश के संविधान में एक व्यक्ति-एक   read more

कुशवाहा खुद हैं भाजपा के संपर्क में, इसलिए कर रहे अनर्गल बयानबाजी : नीतीश
  • Post by Admin on Jan 25 2023

पटना: जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग भाजपा में जाना चाहते हैं वो दूसरों को लेकर तरह-तरह की बातें करते ही हैं। पटना के एएन कॉलेज में सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को इशारों में कहा कि जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा खुद ही भाजपा के सम्पर्क में जाना चाहते हैं जिस कारण वे   read more

किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज, सोशल मीडिया पर तारीफों की आई बाढ़
  • Post by Admin on Jan 25 2023

शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान की रिलीज के साथ ही सलमान खान के फैंस को भी एक बड़ा तोहफा मिल गया। सलमान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का बहुप्रतीक्षित टीज़र आज शाहरुख खान की पठान के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। टीज़र सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गया। टीज़र को शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ रिलीज किया गया। फिल्म का टीजर देखने के बाद दर   read more

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल
  • Post by Admin on Jan 25 2023

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल ने अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान कई आईईडी ब्लास्ट हो चुके हैं। बुधवार को एक बार फिर चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत अंजनबेड़ा गांव में आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार चाईबासा के मुफ्फसिल थाना में स्थित अंजनबेड़ा गांव में आईईडी ब्लास्ट ह   read more