प्रभु श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी पर रामलला को किया गया सूर्य से तिलक
- Post By Admin on Apr 17 2024
 
                    
                    अपने अलौकिक छटा से पुरे विश्व को अलंकृत करने वाले जगत के पालन हार प्रभु श्री राम का आज जन्मोत्सव है। रामनवमी के इस पावन दिवस पर पूरा विश्व आज मंत्रमुग्ध है, पहली बार अयोध्या में नवनिर्मति मंदिर में प्रभु श्री जी राम जी का सूर्य के किरणों से तिलक किया गया।
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को प्रभु श्री राम का अवतरण हुआ, मर्यादा पुरुषोत्तम जिनके महिमा से पुरे विश्व के कण कण में ऊर्जा का संचार होता है। आज पुरे भारत वर्ष में रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया एवं झाकियां निकली गई। आयोध्या के अद्भुत राम मंदिर में पहली बार इस पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस पर्व पर मध्यान काल में प्रभु के ललाट पर सूर्याभिषेक किया गया। सूर्य की किरणे प्रभु के ललाट पर आज 11.05 मिनट से 1.35 मिनट तक पड़ी, इस अद्भुत नजारा को देखकर पूरा विश्व भावविभोर हो गई। प्रभु श्री राम के सूर्य तिलक 9 शुभ अनोखा संयोग में हुआ। त्रेता युग में अवतरण लेने वाले मर्यादा पुरूषातन का जन्म संयोग भी बड़ा अद्भुत है सूर्य और शुक्र का प्रखर उच्च राशि में है, ऐसा संयोग इस बार फिर बना है, गृह नक्षत्र अपने अनुकूल में है।