ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,141 चीज़े में से 13,031-13,040 ।
सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की टीम
  • Post by Admin on Feb 23 2023

रांची : सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन काकीनाडा आंध्र प्रदेश में 15 से 26 फरवरी तक चलेगा। 13वें हॉकी इंडिया में गुरुवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने पंजाब को हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंच गयी। झारखंड ने पंजाब को 2-0 गोल के अंतर से पराजित किया। झारखंड टीम की ओर से अलका डुंगडुंग नें 48वें मिनट में और अलबेला रानी टोप्पो ने 52वें मिनट में   read more

खूंटी शहरी जलापूर्ति योजना : दो वर्षों में पूरी होनी थी योजना, चार वर्षों में महज 25 फीसदी काम
  • Post by Admin on Feb 23 2023

खूंटी : खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में आगामी 40 वर्षों की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखकर चार वर्ष पहले शुरू की गई खूंटी शहरी जलापूर्ति योजना अपनी कछुए की चाल के कारण अब भी अधर में लटकी है। 59 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना को दो साल में पूरा करना था, लेकिन कार्यकारी एजेंसी जुडको के अधिकारियों की लापरवाही के कारण चार वर्ष के बाद भी 25 फीसदी भी काम नहीं हुआ है। शहरी जला   read more

जमीन के लिए अमृत है गोबर और सूखा पत्ता
  • Post by Admin on Feb 23 2023

बेगूसराय : भारत दुनिया में कृषि रसायनों का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। यहां रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक के बढ़ते उपयोग से जमीन की गुणवत्ता घट रही है। इसके दुष्प्रभावों से मनुष्य, पशु, पक्षी, पानी और पर्यावरणीय जीवन असुरक्षित हो गया है। बड़े पैमाने पर ऐसे रसायनों का खेत में इस्तेमाल हो रहा है, जिसे दुनिया के विभिन्न देशों ने प्रतिबंधित कर दिया है। इसका प्रतिफल है कि औसतन   read more

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री समेत पीटीआई के कई नेता गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 23 2023

लाहौर : इमरान खान के जेल भरो आंदोलन के आह्वान के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर से तेज हो गई हैं। इसी क्रम में तहरीक ए इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी गिरफ्तारी दे रहे हैं, जिसके कारण पुलिस को अस्थायी जेल बनाने पड़ी है। दरअसल, मौलिक अधिकारों के उल्लंघन, संविधान के दुरुपयोग और आर्थिक संकट का आरोप लगाते हुए बुधवार को इमरान खान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्   read more

चीन : खदान धंसने से दो की मौत, 53 लापता
  • Post by Admin on Feb 23 2023

बीजिंग : चीन के आतंरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में बुधवार को एक खदान के धंसने से दो लोगों की मौत हो गई और 53 लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल्क्सा लीग में खदान के धंसने से मलबे के नीचे लोग दब गए। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के काम में जुटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अल्क्सा लीग में आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से बताया कि प्रारंभिक   read more

अफगानिस्तान व ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, चीन तक कांपी धरती
  • Post by Admin on Feb 23 2023

अफगानिस्तान : तुर्किए की तबाही के बार फिर भूकंप ने एक बार फिर बड़े हिस्से को दहला दिया है। गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के फायजाबाद में करीब छह बजकर सात मिनट और छह बजकर 25 मिनट पर दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 18 मिनट के भीतर दो बार धरती कांपी। पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई जबकि दूसरी बार इसकी तीव्रता पांच मापी गई। इसके साथ ही ताजिकिस्तान में मुर्गोब   read more

फ्लोरिडा : गोलीबारी में नौ साल की बच्ची व टीवी पत्रकार की मौत
  • Post by Admin on Feb 23 2023

फ्लोरिडा (अमेरिका) : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फ्लोरिडा में 19 वर्षीय हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें नौ साल की बच्ची व एक टीवी पत्रकार सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। तीन लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई दिल दहलाने वाली वारदात में 19 वर्षीय युवक कीथ मेल्विन मूसा ने ओर्ना   read more

इजरायल में घमासान : गाजा से रॉकेट हमला, मारे गए 11 फिलिस्तीनी
  • Post by Admin on Feb 23 2023

येरुशलम : इजराइल में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाजा पट्टी से इजराइल पर गुरुवार सुबह रॉकेट हमला हुआ। वहीं इजराइली सेना ने भी वेस्ट बैंक में छापा मारा, जिसमें 11 फिलिस्तीनी मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं। इजराइल में चल रहे संघर्ष में एक बार फिर तेजी आ गई है। गाजा पट्टी से इजराइल पर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे गए हैं। इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा पट्टी से छह रॉकेट दागे जाने की   read more

शेयर बाजार में कारोबार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में उछाल
  • Post by Admin on Feb 23 2023

नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में कमजोरी दिख रही है। यह हरे निशान पर खुला, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर नहीं रही। बाजार खुलते शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट शुरू हो गई। सेंसेक्स जहां 200 अंक तक टूटा। वहीं, निफ्टी 17500 के करीब आ गया। हालांकि, अब बाजार में एक बार फिर तेजी दिख रही है। फि   read more

बिहार : मालगाड़ी के 13 डिब्बे हुए बेपटरी, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रभावित
  • Post by Admin on Feb 23 2023

पटना : सासाराम में गुरुवार को मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा करंवदिया और पहलेजा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर है। मालगाड़ी डीडीयू से गया की तरफ जा रही थी, तभी अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की वजह क्या है, यह अभी साफ नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे से मुख्य लाइन प्रभावित नहीं हुई है इसलिए यात्री ट्रेनों पर इसका कोई प्रभाव नह   read more