ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,729 चीज़े में से 12,921-12,930 ।
मोतिहारी में पिस्टल की नोक पर नर्तकी के साथ डांस का वीडियो हुआ वायरल
  • Post by Admin on May 17 2023

पूर्वी चंपारण: जिले में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।उक्त वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा जहां आयोजित आर्केस्ट्रा में एक शख्स शराब के नशे में धुत और मुंह में सिगरेट दबाए नर्तकी के साथ पिस्टल लहराते हुए डांस करता दिख रहा है। इस दौरान वह शख्स कई बार नर्तकी के सिर पर पिस्टल तानते हुए भी दिख रहा है। हिन्दुस्थान समाचार इस वायरल व   read more

दिनकर के गांव में आयोजित सहस्त्र चंडी महायज्ञ में भक्ति की धारा बही
  • Post by Admin on May 17 2023

बेगूसराय: साहित्यकारों के तीर्थ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया में आयोजित सहस्त्र चंडी महायज्ञ ने ना केवल भक्ति की अविरल धारा बहाई। बल्कि, भजन, गजल, संगीत और साहित्य की भी अविरल छाप छोड़ गया। यज्ञ के समापन पर बीती रात देश के चर्चित गजल गायक कुमार सत्यम ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को सराबोर कर दिया तथा लगातार तालियां बजती रही। इस दौरान सिमरिया गांव   read more

बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आखिरी दिन,लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
  • Post by Admin on May 17 2023

पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर स्थित रेत पाली गांव में आयोजित हनुमत कथा का आज पांचवां और आखिरी दिन है। बागेश्वर बाबा पंडित धर्मेंद्र शास्त्री हनुमत कथा का पाठ करेंगे।अंतिम दिन होने के कारण अपार जनसमूह उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। 13 से 17 मई तक आयोजित होने वाले हनुमत कथा में बिहार के अलावा दूसरे राज्यों के भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। इससे पहले चौथे दिन मंगलव   read more

गौरी खान ने खुद सजाया मन्नत बंगला, शाहरुख ने किया खुलासा
  • Post by Admin on May 16 2023

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान बॉलीवुड के सबसे आदर्श कपल माने जाते हैं। शाहरुख और गौरी ने हर फैसले और हर मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का हाथ थामा। दोनों ने जीवन के हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ दिया। हाल ही में शाहरुख खान ने गौरी खान की कॉफी टेबल बुक लॉन्च की। इस सेरेमनी के दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए। इस बार शाहरुख ने भी गौरी खान की तारीफ की ह   read more

अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा की बाइक राइड पर मुंबई पुलिस करेगी कार्यवाई
  • Post by Admin on May 16 2023

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बाइक से शूट पर पहुंचने के वीडियो और फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, बाइक की यह सवारी अब उनके लिए सिरदर्द बनने वाली है। कुछ नेटिज़ेंस ने इन अभिनेताओं के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायत भी दर्ज की है। अब बिना हेलमेट के बाइक से यात्रा करने पर अमिताभ बच्चन और अनुष्का के खिलाफ मुंबई पुलिस कार्रवाई कर   read more

गौरी खान की कॉफी टेबल बुक माई लाइफ इन डिजाइन लॉन्च
  • Post by Admin on May 16 2023

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक माने जाते हैं। हाल ही में गौरी खान की कॉफी टेबल बुक ‘माई लाइफ इन डिजाइन’ लॉन्च की गई। इस किताब में खान परिवार की जिंदगी में घटी कई बातों को लिखा गया है। इस किताब की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। तब से इस किताब में लोगों में काफी दिलचस्पी थी। इस मौके पर अभिनेता शाहरुख खान मौजूद थे। इस दौरान   read more

पश्चिम बंगाल: आंधी-तूफान और बारिश में 9 लोगों की जान गई, कहीं बिजली के तार तो कहीं पेड़ बने काल
  • Post by Admin on May 16 2023

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोचा के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में आई आंधी और तूफान के साथ बारिश में नौ लोगों की जान ले ली। जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इसे देखते हुए मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की भी आशंका है। आंधी-तूफान और बारिश के दौरान ज्यादातर लोगों की मौत बिजली तार की चपेट में आने या पेड़ों की शाखा गिरने से हुई। चक्रव   read more

दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपित गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 16 2023

आरोपित ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की दी थी धमकी मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की जान से मारने की धमकी देने के आरोपित को आज देर रात गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 5 मई को थाना सिविल लाइन निवासी महिला ने दी तहरीर में थाना क्षेत्   read more

रक्सौल के राहुल बने कस्टम अधिकारी,परिवार में खुशी
  • Post by Admin on May 16 2023

पश्चिमी चंपारण: रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 चावल बाजार निवासी मीरा देवी व हरिकिशोर प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार ने कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 की परीक्षा पास कर कस्टम विभाग में निरीक्षक बने है। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावक व शिक्षकों को दिया है। इधर राहुल की इस सफलता पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष   read more

मोतिहारी में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, दो किलो चांदी व 60 ग्राम सोना लूटे
  • Post by Admin on May 16 2023

पूर्वी चंपारण: जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरिया डीह गांव के समीप सोमवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे एक स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने गोली मारकर 2 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना लूट लिये। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यवसाई को इलाज के लिए मोतिहारी शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जान   read more