ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,212 चीज़े में से 12,181-12,190 ।
छह दिवसीय इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल 17 से आयोजित
  • Post by Admin on Feb 15 2023

रांची: इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल ऑफ इंडिया ''भारत रंग महोत्सव'' का आयोजन रांची में शुक्रवार से होने जा रहा है। इसका आयोजन 17 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला-संस्कृति और युवा और खेल विभाग के साथ ही रांची यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में छह थिएटर परफॉर्   read more

मुंबई के कुर्ला इलाके में लगी भीषण आग, 1 की मौत
  • Post by Admin on Feb 15 2023

मुंबई :  मुंबई के कुर्ला इलाके में भीषण आग लगने की सुचना मिली है. आग लगने की वजह से फ्लोर पर कई लोगों की फंसे होने की आशंका है. इस हादसे में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. बुजुर्ग महिला की पहचान शकुंतला रमानी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है. हर मंजिल पर केबिन का दरवाजा जला हुआ है. इलेक्ट्रिक केबल पूरी तरह से जलकर खाक हो गए है.   मिली जानकारी   read more

अब पहले से ज्यादा आरामदायक होगा वास्को द गामा एक्सप्रेस का सफर
  • Post by Admin on Feb 15 2023

रांची: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 17321/17322 वास्को द गामा जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस ट्रेन के पारंपरिक रेक को एलएचबी कोच रेक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में पारंपरिक कोच रेक को एलएचबी कोच में बदला जा रहा है। एलएचबी रेक के कोच पहले की तुलना में ज़्यादा आरामदेह हैं। इसमें सीट, चार्जिंग पॉइंट, पंखे एवं ब्रेक प्रणाली पहले की तुलना में ज़्   read more

तुर्किये, सीरिया में भूकंप से अब तक 41,232 लोगों की मौत
  • Post by Admin on Feb 15 2023

अंकारा/दमिश्क: तुर्किये और सीरिया में छह फरवरी को आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 41,232 हो गया है। तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने कहा है कि देश में भूकंप से मरने वालों की संख्या 35,418 हो गई है। इसके अलावा सीरिया में भूकंप से 5,814 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तुर्किये और सीरिया में इमारतों के मलबे से शवों के निकालने का सिलसिला जा   read more

कनाडा के राम मंदिर पर हमला, लिखे भारत विरोधी नारे
  • Post by Admin on Feb 15 2023

ओटावा: कनाडा के मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर पर हमलाकर मंदिर को विरूपित किया गया है। हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे हैं। इस हमले को खालिस्तान समर्थक समूहों का काम माना जा रहा है क्योंकि मंदिर की दीवारों पर लिखे नारों में सिख आतंकी भिंडरावाला को शहीद लिखा गया है। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस घट   read more

न्यूजीलैंड में चक्रवात के बाद बाढ़ बनी मुसीबत, एक तिहाई आबादी प्रभावित
  • Post by Admin on Feb 15 2023

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल भयावह स्थितियां उत्पन्न कर रहा है। चक्रवात के बाद अब बाढ़ न्यूजीलैंड के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बाढ़ से न्यूजीलैंड की एक तिहाई आबादी प्रभावित हुई है और स्थितियां सामान्य नहीं हो पा रही हैं। चक्रवात गेब्रियल ने न्यूजीलैंड के कई द्वीपों में तबाही मचाई है। बड़े पैमाने पर बाढ़ के साथ भूस्खलन हुआ है। समुद्री लहरें उमड़ने से स   read more

कनाडा के गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़
  • Post by Admin on Feb 15 2023

ओटावा (कनाड़ा): टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को मिसिसॉगा में भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ गौरी शंकर मंदिर में की गई तोड़फोड़ की निंदा की है। दूतावास ने कनाडा सरकार से घटना की जांच कराने और अपराधियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई करने का आग्रह किया है। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस संबंध में ट्वीट करके यह जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है कि यह पहली   read more

फिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का शुभारंभ
  • Post by Admin on Feb 15 2023

फिजी: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिजी के राष्ट्रपति विलियम काटोनिवेरे के साथ 12वें विश्व हिंदी सम्मलेन का डाक टिकट जारी करते हुए आधा दर्जन पुस्तकों का विमोचन किया। विदेश मंत्री ने कहा कि 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन नांदी (फिजी) में करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने इसके लिए फिजी की सरकार का आभार जताया। इस मौके पर फिजी के राष्ट्रपति विलियम काटोनिवेरे   read more

आईएमएफ से वित्तीय सहायता पाने को पाकिस्तान सरकार ने प्राकृतिक गैस करों में की बेहिसाब बढ़ोतरी
  • Post by Admin on Feb 15 2023

इस्लामाबाद: आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान सरकार का मंगलवार को एक और फैसला जनता की कमर तोड़ने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। शरीफ सरकार ने यह सब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से वित्तीय सहायता पाने के लिए किया है। जो लंबे समय से सरकार की नीतियों के कारण रुकी है। पाकिस्तान की सरकार ने आईएमएफ की वित्तीय सहायता हासिल करने के लिए मंगलवार को प्राकृतिक गैस पर करों   read more

तुर्किये में भूकंप के आठवें दिन मलबे से जीवित निकाला गया व्यक्ति
  • Post by Admin on Feb 15 2023

अंताक्या: तुकिये में भूकंप आने के आठ दिन बाद मलबे से एक व्यक्ति को जीवित निकाला गया है। वहीं तुर्किये और सीरिया में पिछले सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से बचावकर्मी लगातार लोगों को मलबे से निकालने में जुटे हुए हैं। वहीं अबतक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हजार से अधिक हो गई है। दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में छह फरवरी को नौ घंटे के अंतराल पर आए 7.8 और 7.5   read more