मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक सामान्य ड्यूटी भर्ती परीक्षा 2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब परीक्षा 9 दिसंबर से आयोजित की जाएगी।

इससे पहले परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा की तारीख बदलने के पीछे पुलिस विभाग की एक अन्य परीक्षा और अभ्यर्थियों के हित को वजह बताया गया है। कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय की जानकारी एडमिट कार्ड से मिलेगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी गई है।