दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,668 चीज़े में से 31-40 ।
चीन पर निर्भरता खत्म करने का मास्टरप्लान, चार राज्यों में बनेंगे रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर
  • Post by Admin on Feb 01 2026

नई दिल्ली : केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने देश के रणनीतिक और सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने संसद में जानकारी दी कि भारत में ‘रेयर अर्थ मिनरल’ के लिए विशेष कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिनका निर्माण देश के चार राज्यों में किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य इस अहम सेक्टर में आत्मनिर्भरता बढ़ाना और वर्षों से चली आ रही चीन पर निर्भरत   read more

बजट 2026 : F&O टैक्स बढ़ते ही बाजार में हाहाकार, ऑरेंज इकोनॉमी पर बड़ा दांव
  • Post by Admin on Feb 01 2026

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट (2026-27) पेश किया। बजट में जहां डिजिटल और क्रिएटिव इकोनॉमी को नई दिशा देने का रोडमैप सामने आया, वहीं शेयर बाजार के निवेशकों को जोरदार झटका लगा। बजट भाषण के दौरान जैसे ही फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की घोषणा हुई, बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली और प्र   read more

बजट 2026-27 : टैक्स स्लैब नहीं हुआ कोई बदलाव, ITR की बढ़ी डेडलाइन
  • Post by Admin on Feb 01 2026

नई दिल्ली : केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करदाताओं के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा, जिसके तहत आयकर से जुड़े नियमों को पहले से ज्यादा सरल और पारदर्शी बनाया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि छोटे टैक्सपेयर्स के लिए एक नई स्कीम ल   read more

वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्त दो लड़ाकू विमानों की भरपाई पर मंथन, Mk1A विकल्प पर टिकी निगाहें
  • Post by Admin on Feb 01 2026

नई दिल्ली: पिछले वर्ष दुर्घटनाग्रस्त हुए स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमानों की भरपाई को लेकर भारतीय वायुसेना में उच्च स्तर पर विचार-विमर्श तेज हो गया है। शीर्ष सूत्रों के अनुसार, वायुसेना के सामने दो विकल्प हैं—या तो मौजूदा तेजस मार्क-1 के नए विमान शामिल किए जाएं, या फिर संबंधित स्क्वाड्रन को सीधे उन्नत तेजस मार्क-1A संस्करण में परिवर्तित किया जाए। इस अहम निर्णय की दिशा तेजस Mk1A की समयबद   read more

केंद्रीय बजट 2026 : रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेक्स पर सरकार का बड़ा दांव
  • Post by Admin on Feb 01 2026

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। अर्थशास्त्रियों और बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार के बजट में रक्षा, बुनियादी ढांचा, पूंजीगत खर्च (कैपेक्स), बिजली क्षेत्र और किफायती आवास के विकास पर विशेष जोर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही सरकार सामाजिक कल्याण और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन साधने की रणनीति अपनाएगी। नीति   read more

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सीजेआई बोले- भाषा अस्पष्ट
  • Post by Admin on Jan 29 2026

नई दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए इक्विटी नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। गुरुवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने ‘यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशन 2026’ के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि नियमों की भाषा स्पष्ट नहीं है और इससे दुरुपयोग की गंभीर आशंका पैदा होती है, इसलिए इनक   read more

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम पड़ाव पर, गेंद अब वाशिंगटन के पाले में
  • Post by Admin on Jan 29 2026

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है। शीर्ष सरकारी सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि अब इस वार्ता को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अमेरिका पर है। सूत्रों के मुताब   read more

मौसम फिर लेगा करवट : फरवरी से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट
  • Post by Admin on Jan 29 2026

नई दिल्ली : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से जनजीवन पहले से ही प्रभावित है, वहीं अब भारतीय मौसम विभाग ने 1 फरवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।   read more

अब आधार सेंटर के चक्कर खत्म, यूआईडीएआई के सुपर ऐप से घर बैठे होंगे सभी अपडेट
  • Post by Admin on Jan 29 2026

नई दिल्ली : आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपने नए आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया है, जिसे ‘सुपर ऐप’ के तौर पर देखा जा रहा है। यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है और कहा है कि यह ऐप आधार से जुड़ी सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और आसान बना देगा। इसके लॉन्च के बाद करोड   read more

अब सुरक्षा मिलेगी हाई लेवल, वॉट्सऐप में आया लॉकडाउन जैसा पावरफुल फीचर
  • Post by Admin on Jan 29 2026

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने यूजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नया और बेहद पावरफुल फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर को ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स’ नाम दिया गया है, जिसे कंपनी लॉकडाउन-स्टाइल सिक्योरिटी फीचर बता रही है। इसका मकसद यूजर्स को हैकिंग, साइबर अटैक और ऑनलाइन जासूसी जैसे खतरों से सुरक्षित रखना है। यह नया   read more