बिहार समाचार
- Post by Admin on Aug 08 2024
मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने "स्तनपान सप्ताह" जागरुकता कार्यक्रम के सातवें और अंतिम दिन गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गणपति हॉस्पिटल, बैरिया स्थित डॉ. आशु रानी के क्लिनिक में आयोजित किया गया। डॉ. आशु रानी ने हाल ही में मातृत्व सुख प्राप्त करने वाली महिलाओं को स्तनपान कराने के सही तरीके और इसके लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने read more
- Post by Admin on Aug 07 2024
लखीसराय: पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संगठन पर्यावरण भारती ने राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के संस्थापक रामबिलास शाण्डिल्य ने बताया कि पर्यावरण भारती 2008 से ही पर्यावरण संरक्षण और समाज जागरूकता का कार्य कर रहा है। श्री शाण्डिल्य ने कहा कि आज मानवता ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है, और वैश्विक तापमान लगातार बढ़ रहा ह read more
- Post by Admin on Aug 07 2024
लखीसराय: रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के जीएनएम नर्सिंग स्कूल, नोनगढ़ की ट्रेनी नर्सों ने बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व ट्रेनिंग स्कूल की प्रभारी प्राचार्य पूजा कुमारी ने किया। जागरूकता रैली में "पानी पीओ छान के, मच्छरदानी लगाओ तान के, जन-जन का है एक ही नारा, फाइलेरिया मुक्त हो राज्य हमारा" जैसे नारो read more
- Post by Admin on Aug 07 2024
लखीसराय: बुधवार को जिला समाहरणालय परिसर में स्थित नियोजनालय कार्यालय के सभागार में श्रम संसाधन विभाग के निदेशालय, नियोजन बिहार के निर्देशानुसार एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से नवभारत फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि आशीष कुमार ने साक्षात्कार के माध्यम से 10 अभ्यर्थियों का read more
- Post by Admin on Aug 07 2024
लखीसराय : बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में कक्षा 6 से 8 के छात्रों के लिए गणित और विज्ञान विषय के प्रोजेक्ट्स पर एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को प्रोजेक्ट के माध्यम से गणित और विज्ञान में रुचि दिलाना है। कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, डायट की प्रधान read more
- Post by Admin on Aug 07 2024
लखीसराय: बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रथम चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा में 4450 अभ्यर्थियों में से 1257 अनुपस्थित रहे, जबकि 3193 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के लिए 9 केंद्र बनाए गए थे। यदुवंश राम के अनुसार, बालिका विद्यापीठ विद्या भवन में 650 अभ्यर्थियों मे read more
- Post by Admin on Aug 06 2024
मुजफ्फरपुर: राजापुर निवासी और लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय के पिता, स्वर्गीय वैधनाथ राय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक आवास पर वैदिक रिवाजों के साथ एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में हरिशंकर चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक ने स्व read more
- Post by Admin on Aug 06 2024
मुजफ्फरपुर: मंगलवार को दामुचक शिव मंदिर के पास बिहार शोध संवाद की कोर टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक कवि तारकेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में "लुटेरी देशी विदेशी कंपनियां" और "शिक्षा, रोजगार से बेदखल होते युवा" विषय पर सेमिनार करने का निर्णय लिया गया। यह सेमिनार 11 अगस्त को विश्व विभूति पुस्तकालय, कच्ची पक्की, मुजफ्फरपुर में दोपहर 12 बजे आयोजित हो read more
- Post by Admin on Aug 06 2024
मुजफ्फरपुर: जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहाल करने और विभागीय दिशानिर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में आधारभूत संरचना का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय सभागार में एक अहम बैठक की। इस बैठक में सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, कनीय अभियंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, और सभी संभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल थे। जिलाधिकार read more
- Post by Admin on Aug 06 2024
मुजफ्फरपुर : जिला समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में सरकार की विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सक्रियता और तत्परता के साथ कार्य करने और तय लक्ष्यों के अनुसार शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष read more