बिहार समाचार
- Post by Admin on Jan 09 2025
लखीसराय : भारतीय जनता पार्टी के बायपास स्थित कार्यालय में बीते बुधवार को संगठनात्मक चुनाव के तहत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 18 संगठनात्मक मंडलों के मंडल अध्यक्षों और पार्टी के पदाधिकारियों की सहमति से दीपक कुमार सिंह को पुनः जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। घोषणा बिहार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने की। इस अवसर पर उन्होंने भारत read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
लखीसराय : किऊल-लखीसराय रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में इस अभियान में 157 यात्रियों को बिना टिकट या अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया। रेलवे अधिकारियों ने सभी यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की और कुल ₹1,04,420 का जुर्माना वसूला। इस दौरान यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे उचित read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
लखीसराय : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिला परिवहन कार्यालय और जिला प्रशासन ने अनोखे अंदाज में नागरिकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बीते बुधवार को जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में हेलमेट पहनने वाले जागरूक चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना और नागरिकों को हेलमेट पहनने के read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने खनन के संबंध में आयोजित बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी को कई सख्त दिशा-निर्देश दिए। ईंट सत्र 2024-25 के तहत चल रहे ईंट भट्टों की जांच और राजस्व वसूली को लेकर उन्होंने सख्त आदेश दिए। उन्होंने उन ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। जिन्होंने इस सत्र में अब तक राजस्व जमा नहीं किया है। साथ ही, जिन भट्ठा माठread more
- Post by Admin on Jan 09 2025
मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक क्षेत्र से नवनिर्वाचित बिहार विधानपरिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी ने ब्रह्मपुरा मेंहदी सहन रोड स्थित वार्ड नंबर चार के हज्जाम टोली में सड़क और नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। बंशीधर ब्रजवासी ने इस अवसर पर कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और स्थानीठread more
- Post by Admin on Jan 08 2025
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर नगर निगम ने बेघर एवं आश्रयविहीन व्यक्तियों के लिए 8 विशेष आश्रय स्थल स्थापित किए हैं। जो नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्थित हैं। इन आश्रय स्थलों का उद्देश्य शहर के बेघर व्यक्तियों को निःशुल्क और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, ताकि उन्हें एक स्वस्थ, सुविधाजनक और सुरक्षित आवासीय वातावरण मिल सके। आश्रय स्थल विभिन्न स्थानों पर स्थ read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के भौतिकी विभाग में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए विभागाध्यक्ष प्रो. गोपालजी के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने समारोह की अध्यक्षता की और प्रो. गोपालजी के द्वारा भौतिकी विभाग में किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। प्राचार्य प्रो. राय ने कहा, “प्रो गोपालजी न केवल एक समर्ठread more
- Post by Admin on Jan 08 2025
मुजफ्फरपुर : व्यवसायी संघ, सरैया ने आज पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और नन्हक साह पर हुए जानलेवा हमले एवं उनके ऊपर झूठे रंगदारी के मुकदमे को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन की शुरुआत शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से जुलूस निकालकर की गई। जो समाहरणालय परिसर में धरने में तब्दील हो गई। इस दौरान, पुलिस उपमहानिरीक्षक को एक मांग पत्र सौंपा गया। मां read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
पटना : पृथ्वी घूर्णन दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा पटना महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय के नेतृत्व में 5 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर पर्यावरण भारती के संस्थापक और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि प्रयाग राज महाकुंभ 2025 को हरित कुम्भ बनाने हेतु सभी मानव का सहयोग अपेक्षित है। शाण्डिल्य ने कहा कि जल, जमीन, जंगल, जानवर और जन (मानव read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
लखीसराय : जिले में 12वीं तक के विद्यार्थियों के अपार आईडी जनरेशन कार्य में विभागीय शिथिलता के चलते जिले की स्थिति नकारात्मक रूप से प्रभावित हुई है। जिलाधिकारी के कड़े निर्देश और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सख्ती के बावजूद, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और विद्यालय कर्मियों की लापरवाही के कारण लखीसराय जिले का अपार आईडी जनरेशन कार्य 16वें पायदान से गिरकर 24वें पायदान पर पहुंठread more