दीपक सिंह पुनः बने भाजपा लखीसराय के जिला अध्यक्ष
- Post By Admin on Jan 09 2025
 
                    
                    लखीसराय : भारतीय जनता पार्टी के बायपास स्थित कार्यालय में बीते बुधवार को संगठनात्मक चुनाव के तहत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 18 संगठनात्मक मंडलों के मंडल अध्यक्षों और पार्टी के पदाधिकारियों की सहमति से दीपक कुमार सिंह को पुनः जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
घोषणा बिहार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को विशाल वट वृक्ष के समान बताते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी।
जिला अध्यक्ष के रूप में पुनः मनोनीत होने पर दीपक कुमार सिंह ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी विनोद मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष देवानंद साहू, छेदी प्रसाद गुप्ता, ललित बंका, जिला परिषद सदस्य अमित सागर, हिमांशु सिंह, जिला महामंत्री सनोज साह और घनश्याम मंडल सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी और ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।