बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,931 चीज़े में से 5,171-5,180 ।
ऑटो और बस के परिचालन पर सख्ती, 1.11 लाख रुपये का लगा जुर्माना
  • Post by Admin on Jan 10 2025

लखीसराय : शहर में जाम की समस्या और यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा जारी किए गए निर्देश के तहत लखीसराय शहर एवं बाजार क्षेत्र में ऑटो और बसों के परिचालन पर सख्ती बरती जा रही है। आदेश का पालन न करने पर अब जिला परिवहन विभाग ने दंडात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में परिवहन टी   read more

द उम्मीद ने 40 परिवारों के बीच किया कम्बल वितरित
  • Post by Admin on Jan 09 2025

समस्तीपुर : जिले की सामाजिक संस्था “द उम्मीद” ने कड़ाके की ठंड में रेलवे ब्रिज के नीचे रह रहे 40 परिवारों के बीच कम्बल वितरित कर एक अद्वितीय सेवा कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसमें “द उम्मीद” की गर्ल्स विंग्स की सदस्य अर्चिता यादव का खास योगदान रहा। माधुरी चौक स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे फुटपाथ पर रहने वाले इन परिवारों के लिए इस कड़ी ठंड में गर्म कपड़े और कम्बल की ज   read more

बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि न मिलने पर ग्रामीणों ने की प्रशासन से सहायता की अपील
  • Post by Admin on Jan 09 2025

लखीसराय : जिले के पीपड़िया और प्रयो-पीपड़िया अंचल के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता राशि और अन्य राहत सामग्री की मांग की है। इन ग्रामीणों का कहना है कि 2023 और 2024 दोनों ही वर्षों में उन्हें न तो राहत की राशि मिली है और न ही अनाज या अन्य कोई सरकारी सहायता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे सभी गरीब परिवार से हैं और लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। गांववाले भारी कà   read more

मुख्यमंत्री के समस्तीपुर दौरे के दौरान जन सुराज के कार्यकर्ता काला झंडा दिखाकर करेंगे विरोध
  • Post by Admin on Jan 09 2025

समस्तीपुर : जन सुराज पार्टी ने बुधवार को समस्तीपुर जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर यह घोषणा की कि पार्टी छात्रों के अधिकारों के लिए राज्यभर में धरना प्रदर्शन और अनशन जारी रखेगी। जिला अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने इस दौरान कहा कि पार्टी अब प्रखंड से लेकर राज्य मुख्यालय तक आंदोलन को और तेज करेगी, ताकि छात्रों को उनके हक मिल सके। उन्होंने कहा, “पटना में हमारà   read more

महादलित परिवारों में किया गया कंबल वितरण, दी गई स्वास्थ्य लाभ की जानकारी
  • Post by Admin on Jan 09 2025

लखीसराय : जिले के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बिल्लो पंचायत और नंदनामा पंचायत के विभिन्न गांवों में आज महादलित समुदाय के परिवारों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान, ग्रामीणों को पेंशन, राशन कार्ड, राशन वितरण और आयुष्मान योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। बिल्लो पंचायत के मांझी टोला में कंबल वितरण बिल्लो पंचायत के मांझी टोला में 15 महिला और 8 पुरुषोà   read more

पारा विधिक स्वयंसेवकों के चयन हेतु 19 जनवरी को होगी साक्षात्कार
  • Post by Admin on Jan 09 2025

दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव द्वारा जानकारी दी गई है कि पारा विधिक स्वयंसेवकों के चयन हेतु साक्षात्कार आगामी 19 जनवरी 2025 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार ए.डी.आर.-सह-मध्यस्थता केन्द्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय दरभंगा में सुबह 09:00 बजे से होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए संबंधित कागजात की छायाप्रति एवं मूल प्रति à   read more

शीतलहर से बचाव हेतु प्रशासन ने 398 स्थानों पर अलाव व कम्बल किए वितरित
  • Post by Admin on Jan 09 2025

दरभंगा : बढ़ती शीतलहर और ठंड के प्रकोप से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने ठंड से प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक राहत कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश पर जिला आपदा प्रबंधन के तहत ठंड से बचाव के लिए 398 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, 1699 कम्बल वितरित किए गए हैं और 22515 किलोग्राम से अधिक लकड़ी का वितरण किया गया है। दूर-दराज और ठंड से अधिक प्रभठ  read more

दरभंगा में 11 जनवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला
  • Post by Admin on Jan 09 2025

दरभंगा : जिले में आगामी 11 जनवरी 2025 को एक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा और सोनाटा फाईनेंश प्रा. लि. के तत्वावधान में यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, दरभंगा में आयोजित होगा। यह आयोजन 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक होगा। इस जॉब कैम्प में बीआरइ (माइक्रो फाइनेंस) के लिए कुल 40 पदों पर नियुक्तà   read more

सदर अस्पताल में नवनिर्मित लॉन्ड्री का डीडीसी ने किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Jan 09 2025

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल में नवनिर्मित आधुनिक लॉन्ड्री का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडेय ने बुधवार को फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में पहले साफ-सफाई एवं कपड़ा धुलाई करने का कार्य चयनित एजेंसी के माध्यम से कराया जाता था लेकिन, इस कार्य को अब जीविका दीदी के टीम द्वारा सम्पादित किया जाएगा। उप   read more

छतौनी पुलिस ने चेकिंग अभियान में काटा चालान
  • Post by Admin on Jan 09 2025

मोतिहारी : जिले के छतौनी पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को मनरेगा पार्क के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस अभियान के दौरान, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन चालक का चालान काटा गया। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। चालान काटे जाने के बाद चालक कॠ  read more