द उम्मीद ने 40 परिवारों के बीच किया कम्बल वितरित

  • Post By Admin on Jan 09 2025
द उम्मीद ने 40 परिवारों के बीच किया कम्बल वितरित

समस्तीपुर : जिले की सामाजिक संस्था “द उम्मीद” ने कड़ाके की ठंड में रेलवे ब्रिज के नीचे रह रहे 40 परिवारों के बीच कम्बल वितरित कर एक अद्वितीय सेवा कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसमें “द उम्मीद” की गर्ल्स विंग्स की सदस्य अर्चिता यादव का खास योगदान रहा।

माधुरी चौक स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे फुटपाथ पर रहने वाले इन परिवारों के लिए इस कड़ी ठंड में गर्म कपड़े और कम्बल की जरूरत थी। “द उम्मीद” की टीम ने पांचवें चरण में इस जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुँचाई। अर्चिता यादव ने बताया कि इस ठंड में खुले आसमान में रहने वाले लोगों के लिए यह कम्बल एक नई उम्मीद की किरण साबित हो रही है।

संस्था के सचिव नवनीत कुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा लगातार उन क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है। जहाँ असहाय और जरूरतमंद लोग रहते हैं। यह सहायता उन तक समय पर पहुँच रही है, जिन्हें सच में इसकी आवश्यकता है।

संस्था के उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने कहा कि “द उम्मीद” के सदस्य हमेशा से ही जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ गरीब और असहाय लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं और इसी कारण संस्था समय पर उनकी मदद के लिए सक्रिय है।

टीम के सभी सदस्य और सहयोगी 

जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपना योगदान दिया, उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए आदेश कुमार ने कहा कि असहायों की सेवा ही असली मानवता है और “द उम्मीद” आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखेगी।