मुजफ्फरपुर समाचार
- Post by Admin on Dec 19 2024
मुजफ्फरपुर : भाकपा-माले के जिला कार्यालय स्थित हरिसभा चौक में पार्टी के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र के 26वीं स्मृति दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद गीत और कॉमरेड विनोद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने फासीवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। भाकपा-माले मुजफ्फरपुर के जिला सचिव कृष्णमो read more
- Post by Admin on Dec 19 2024
मुजफ्फरपुर : जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन मोतीपुर राजस्व के मामले में अहम स्थान रखता है और हाल ही में "अमृत भारत स्टेशन योजना" में शामिल किया गया है। यहां अब तक दर्जनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं हो पाया है। रेल मंत्रालय द्वारा स्टेशन के विकास के लिए 12 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पिछले एक read more
- Post by Admin on Dec 18 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के पंकज मार्केट स्थित महिला सत्संग भवन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन आज आचार्य राजेश शर्मा ने श्री व्यास पीठ से भक्ति और दृढ़ संकल्प के महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य ने बताया कि जीवन में परमात्मा की कृपा से ही मनुष्य को सही दिशा और उद्देश्य मिलता है। इस दिन की कथा में प्रमुख रूप से भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र और भगवान नृसिंह अवतार के प्र read more
- Post by Admin on Dec 18 2024
मुजफ्फरपुर : समाहरणालय सभागार में बीते मंगलवार को आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में सरकारी विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सु्ब्रत कुमार सेन ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। read more
- Post by Admin on Dec 18 2024
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत चल रही फेस लिफ्टिंग परियोजना के अंतर्गत कंपनीबाग रोड स्थित प्रमण्डलीय आयुक्त कार्यालय के समीप लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व किए गए नाला निर्माण कार्य में लिकेज की समस्या का पता चला है। जिसके कारण सड़क का हिस्सा धंसने की स्थिति में था। प्रारंभिक निरीक्षण में यह समस्या सामने आई और तुरंत ही वॉटर सप्लाई पाइपलाइन में लिकेज की समस read more
- Post by Admin on Dec 18 2024
मुजफ्फरपुर : सरैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी और शौचालय को तोड़कर भूमाफियाओं ने अस्पताल की 62 फीट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और उस पर निर्माण कार्य जारी है। इस गंभीर मामले को लेकर सरैया अस्पताल की जमीन बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में वरिष read more
- Post by Admin on Dec 18 2024
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा बीते मंगलवार को पेंशनर्स दिवस के अवसर पर सेवानिवृत कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के सरकारी सेवा से रिटायर्ड कर्मियों को पाग चादर पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके कार्य अनुभवों को साझा करने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व राज्य अध्यक्ष लक्ष् read more
- Post by Admin on Dec 18 2024
मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में आयोजित एक विशेष प्लेसमेंट कैंप में फार्मा कंपनी द्वारा 25 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। यह कैंप इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री और रसायन शास्त्र से स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें छात्रों को आकर्षक पैकेज के साथ नियुक्ति मिली। प्लेसमेंट कैंप से पहले रसायन शास्त्र विभाग औ read more
- Post by Admin on Dec 18 2024
मुजफ्फरपुर : रामबृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में रूस के दो सांस्कृतिक प्रतिनिधियों, पलीना और अन्ना ने कॉलेज के रूसी विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन बीते मंगलवार को किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने दोनों प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्र read more
- Post by Admin on Dec 18 2024
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के आईक्यूएसी ने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के रूसी विभाग के सहयोग से बीते मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जो पूरी तरह से रूसी भाषा और संस्कृति को समर्पित थी। इस कार्यक्रम में रूस के भाषा विशेषज्ञों द्वारा छात्रों और शिक्षकों को रूसी भाषा की बारीकियों के बारे में ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किए गए। कार्यशाला की अध्यक्षता करत read more