मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,548 चीज़े में से 2,041-2,050 ।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एईएस जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
  • Post by Admin on Jun 14 2024

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। इस बैठक में आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा विभाग, और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और उनके द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज संबंधी क   read more

समाहरणालय परिसर में पालना घर का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Jun 14 2024

मुजफ्फरपुर : समाहरणालय परिसर में पालना घर का उद्घाटन शुक्रवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। यह केंद्र महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित किया गया है और सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए समर्पित है। यह पालना घर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के उन बच्चों के लिए है, जिनके माता-पिता कार्यस्थल   read more

माइक्रो फाइनेंस कंपनियों और सूदखोरों के खिलाफ प्रदर्शन
  • Post by Admin on Jun 14 2024

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को जिला समाहरणालय के धरना स्थल पर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों और सूदखोरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। बिहार कर्जमुक्ति मिशन के तत्वावधान में आयोजित इस धरना का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता सुगंध कुमार ने किया, जिसमें सरकार से माइक्रो फाइनेंस कंपनियों को बंद करने और सूदखोरों पर शिकंजा कसने की मांग की गई। धरना में भाग लेते हुए दीनबंधु क्रांतिकारी   read more

खादी मेला में बिहार स्टार्टअप नीति 2022 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Jun 12 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को खादी मेला सह उद्यमी बाजार में बिहार स्टार्टअप नीति 2022 पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मेला में उपस्थित आगंतुकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और बिहार स्टार्टअप नीति के विभिन्न प्रावधानों और लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक, श्री विजय शंकर प्रसाद ने नीति के अंतर्गत नवाचार क   read more

जीविका गतिविधियों का अवलोकन करने पहुंची उत्तर प्रदेश आजीविका और नडज की टीम
  • Post by Admin on Jun 12 2024

मुजफ्फरपुर : जीविका मुजफ्फरपुर के अंतर्गत बकरी पालन, पशुपालन और अन्य प्रमुख गतिविधियों का अवलोकन करने उत्तर प्रदेश आजीविका और नडज की टीम ने दो दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर का रुख किया। इस दौरे के दौरान टीम ने गायघाट और मोतीपुर प्रखंड का दौरा कर जीविका समूहों की गतिविधियों और ग्राम संगठन तथा संकुल स्तरीय संघ की बैठकों में भाग लिया। टीम ने देखा कि कैसे जीविका से जुड़कर मह   read more

ज्ञान से विज्ञान की ओर बढ़ते कदम : दीक्षा उपाध्याय
  • Post by Admin on Jun 12 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार बाल भवन किलकारी, जिला स्कूल छात्रावास, मुज़फ्फरपुर में बच्चों का उत्साह और विभिन्न गतिविधियों की चहल-पहल देखते ही बनती है। यहां नाटक, गायन, वादन, नृत्य, कठपुतली, जूडो कराटे, आर्ट वर्क, मधुबनी पेंटिंग और चित्रकारी के साथ-साथ बच्चे साइंस प्रोजेक्ट्स में भी जुटे नजर आते हैं। विज्ञान विषय की प्रशिक्षक दीक्षा उपाध्याय बताती हैं कि विज्ञान वह व्यवस्थित ज   read more

किलकारी की चहल-पहल से गूंजेगा बाल भवन
  • Post by Admin on Jun 12 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार बाल भवन किलकारी, जिला स्कूल छात्रावास में दस दिवसीय नाट्य कार्यशाला की धूम है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, सिक्किम के सुमीत ठाकुर के निर्देशन में चल रही इस कार्यशाला ने वीरान पड़ी जगह में नई जान डाल दी है। आगामी 14 जून को "द डार्क सिटी" नाटक का मंचन यहां होने वाला है, जिसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यशाला के दौरान, बाल कलाकारों की हंसी-ठ   read more

दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु मोटराइज्ड साइकिल वितरण
  • Post by Admin on Jun 12 2024

मुजफ्फरपुर : स्वरोजगार और शिक्षण कार्यों में दिव्यांगजनों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से आज मुसहरी प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन और प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आकांक्षा आनंद ने 51 चलंत दिव्यांगजनों को हरी झंडी दिखाकर मोटराइज्ड साइकिल वितरित कीं। जिलाधिकारी ने इस ट्राई सा   read more

एक प्रयास मंच ने ठाना, बाल श्रम मुक्त भारत बनाना
  • Post by Admin on Jun 12 2024

मुजफ्फरपुर : आज चंद्रलोक गुमटी स्लम बस्ती में "एक प्रयास मंच" द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम की समस्या के खिलाफ जागरूकता फैलाना और इसे समाप्त करने के लिए समुदाय को प्रेरित करना था। मंच के संस्थापक संजय रजक ने बताया, "देश का भविष्य देश के बच्चों के हाथ में है। बाल श्रम एक गंभीर साम   read more

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू
  • Post by Admin on Jun 12 2024

मुजफ्फरपुर : रामबृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आयोजित सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आज शुभारंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए प्रेरित करना है। शिविर 18 जून तक चलेगा, जिसमें विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। शिविर हर दिन सुबह 8 से 10 बजे तक दो सत्रों में आयोजित होगा।   read more